Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

जानिए गुरू पूर्णिमा के दिन कैसे मिलेगी गुरू की कृपा, करने होंगे ये तीन खास उपाय

Guru Purnima: आज देशभर में गुरू पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जा रहा है। गुरु पूर्णिमा को आषाढ़ी पूर्णिमा और व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस दिन महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। इस दिन शिष्य अपने गुरु की विशेष पूजा करते हैं और गुरू की कृपा लेतें है।

जानिए गुरू पूर्णिमा के दिन कैसे मिलेगी गुरू की कृपा, करने होंगे ये तीन खास उपाय

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु गुरुर्देवो महेश्वरः ।
गुरुः साक्षात् पर ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः ।।

Guru Purnima: गुरू पूर्णिमा का दिन बेहद ही खास है। आज के दिन गुरू की विशेष पूजा की जाती है। बता दें कि गुरु पूर्णिमा को आषाढ़ी पूर्णिमा और व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस दिन महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। आज के दिन खास उपाय करने से आपके जीवन में हमेशा ही गुरू की कृपा बनी रहेगी और आपको हमेशा अपने जीवन में सफलता प्राप्त होगी।

गुरू पूर्णिमा पर कैसे मिलेगी गुरू की कृपा

लोग हमेशा शिक्षा प्रदान करने वाले को ही गुरु समझते हैं। गुरू को स्कूल के अध्यापक के रूप में देखते है। लेकिन ऐसा सही नहीं है। वास्तव में ज्ञान देने वाला शिक्षक बहुत आंशिक अर्थों में गुरु होता है।जन्म-जन्मांतर के संस्कारों से मुक्त करवाकर जो व्यक्ति या सत्ता ईश्वर तक पहुंचा सकती हो। गुरु होने की तमाम शर्तें बताई गई हैं, जिसमें से तेरह शर्तें प्रमुख हैं- शांत, दांत, कुलीन, विनीत, शुद्धवेषवाह, शुद्धाचारी, सुप्रतिष्ठित, शुचिर्दक्ष गुरु होने की तमाम शर्तें बताई गई हैं। जीवन में सबसे बड़े गुरू मां-बाप ही होतें है।

इन तीन उपायों से मिलेगी गुरू की कृपा-

भगवान विष्णु को बनाएं अपना गुरु

ज्योतिष विद्या के मुताबिक, यदि आपका कोई गुरु नहीं है तो भगवान विष्णु को गुरु मानकार आप उन्हें नमन कर सकते हैं। गुरु पूर्णिमा के दिन उन्हें नमन करके उनसे कृपा की प्रार्थना करें और फूल-प्रसाद चढ़ाएं। ऐसा करने से आप पर गुरू की कृपा हमेशा बनी रहेगी।

गीता पाठकरने से होगी कृपा

जो छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं, उन्हें गुरु पूर्णिमा के दिन गीता पाठ करने के बाद कुछ देर गाय की सेवा करना चाहिए। ऐसा करने से उन्हें अपने जीवन में सफलता हासिल होगी और गुरू की कृपा भी हमेशा बनी रहेगी।

दान करने से मिलेगा विशेष लाभ

अगर कारोबार में हानि हो रही है और वह आर्थिक मंदी से जूझ रहे हैं तो आज के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान करें। पीले अनाज, पीले वस्त्र और पिली रंग की मिठाई दान करनी चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णू प्रसन्न होतें हैं और गुरू के रूप में आप पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखते हैं।