Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Lok Sabha Elections 2024: छठे चरण के चुनाव में 9 बजे तक हुआ 11% मतदान!

लोकसभा चुनाव में छठे चरण के लिए दिल्ली समेत 8 राज्यों की 58 सीटों पर आज मतदान जारी है। छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, पश्चिम बंगाल और बिहार की 8-8, ओडिशा की छह, झारखंड की चार और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान होने जा रहा है।

Lok Sabha Elections 2024: छठे चरण के चुनाव में 9 बजे तक हुआ 11% मतदान!

लोकसभा चुनाव में छठे चरण के लिए दिल्ली समेत 8 राज्यों की 58 सीटों पर आज मतदान जारी है। छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, पश्चिम बंगाल और बिहार की 8-8, ओडिशा की छह, झारखंड की चार और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान होने जा रहा है। मनोज तिवारी, महबूबा मुफ्ती और कन्हैया कुमार समेत कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है। जिसमें सुबह 9 बजे तक हुई वोटिंग के आंकड़े सामने आ चुके हैं।

सुबह 9 बजे तक कहां कितने प्रतिशत वोटिंग

दिल्ली- 8.94 %

उत्तर प्रदेश- 12.33 %

हरियाणा- 8.31 %

बिहार- 9.66

जम्मू-कश्मीर- 8.89%

झारखंड- 11.74 %

ओडिशा- 7.43 %

पश्चिम बंगाल- 16.54%