Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

राहुल गांधी ने केक काटकर मनाया जन्मदिन, बहन प्रियंका, मल्लिकार्जुन खड़गे, वेणुगोपाल समेत पार्टी कार्यकर्तोओं ने दी बधाई

Rahul Gandhi Birthday Celebration:  राहुल गांधी आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके राहुल गांधी दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उनके साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, के.सी. वेणुगोपाल और अन्य नेता इस मौके पर मौजूद रहे। इन नेताओं की मौजूदगी में राहुल गांधी ने केक काटा।

बहन प्रियंका ने भी राहुल गांधी को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट भी किया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने राहुल गांधी को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी और उन्हें कमजोरों की आवाज, संविधान के प्रति अटूट आस्था रखने वाला और सत्ता को सच का आईना दिखाने वाला बताया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने राहुल गांधी को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी और उन्हें कमजोरों की आवाज, संविधान के प्रति अटूट आस्था रखने वाला और सत्ता को सच का आईना दिखाने वाला बताया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। भारत के संविधान में निहित मूल्यों के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता और लाखों अनसुनी आवाजों के प्रति आपकी सशक्त करुणा, ऐसे गुण हैं जो आपको दूसरों से अलग करते हैं।"

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "मैं अपने प्रिय नेता राहुल गांधी जी को शुभकामनाएं देने वाले करोड़ों भारतीय नागरिकों में खुद को शामिल करता हूं।"