Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

महात्मा गांधी को लेकर पीएम मोदी की एक बात पर राहुल गांधी ने शेयर किया वीडियो, देखें क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान महात्मा गांधी के बारे में बातचीत के दौरान कहा था कि रिचर्ड एटनबरो की 1982 की फिल्म गांधी बनने तक दुनिया को महात्मा गांधी के बारे ज्यादा पता नहीं था। जिसके बाद पीएम मोदी के इस बयान के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत उनकी पार्टी के कई दिग्गज नेताओं ने प्रतिक्रिया व्यक्त किया है।

‘गांधी को नहीं समझ सकते’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी के बयान पर निशाना साधने के बाद एक्स पर एक वीडियो डालकर पलटवार किया। उन्होंने कहा, "शाखाओं में जिनकी वर्ल्ड व्यू बनती है, वो गांधी जी को नहीं समझ सकते हैं। ऐसे लोग गोडसे को समझते हैं। गोडसे के रास्ते को अपनाते हैं। गांधी जी पूरी दुनिया के लिए एक प्रेरणा थे।"

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आगे वीडियो में कहा कि "मार्टिन लूथर किंग जूनियर, नेलशन मंडेला, अल्बर्ट आइंस्टीन ये सब लोग महात्मा गांधी से प्रेरित होते हैं। हिंदुस्तान में करोड़ों लोग महात्मा गांधी का रास्ता अपनाकर सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हैं। यह लड़ाई सत्य और असत्सय पर है, हिंसा और अहिंसा पर है, हिंसा करने वाले लोग सत्य को नहीं समझ सकते हैं।"

कैप्शन में लिखा गांधी जी से मिली अंधेरों से लड़ने की ताकत

इसी के साथ ही वीडियो पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने कैप्शन में लिखा, "महात्मा गांधी वो सूर्य हैं जिसने पूरे विश्व को अंधेरों से लड़ने की ताकत दी। सत्य और अहिंसा के रूप में बापू ने दुनिया को ऐसा मार्ग दिखाया, जो कमजोर से कमजोर व्यक्ति को भी अन्याय के खिलाफ खड़े होने का साहस देता है।उन्हें किसी शाखा शिक्षित के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है।"