Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Rahul Gandhi को किस नेता ने दे डाली, दादी जैसे अंजाम की धमकी ?

राहुल गांधी के अमेरिका में सिख समुदाय के धार्मिक अधिकारों पर दिए बयान ने सिख समुदाय में उथल-पुथल मचा दी है। बयान के बाद, बीजेपी समर्थित सिख प्रकोष्ठ ने दिल्ली में सोनिया गांधी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। 

Rahul Gandhi को किस नेता ने दे डाली, दादी जैसे अंजाम की धमकी ?

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी न कुछ समय पहले सिख समुदाय पर दिए बयान ने सियासी हलकों में हड़कंप मचा दिया है। राहुल गांधी के इस बयान पर न केवल सिख समुदाय, बल्कि राजनीतिक दलों और नेताओं ने भी अपनी आपत्ति जताई है।

ये भी पढ़े- BJP- AAP ने बिगाड़ा कांग्रेस का खेल, केजरीवाल ने 'लेडी खली' को उतारा, खुला विनेश की दौलत का पिटारा

राहुल गांधी ने अमेरिका में एक सार्वजनिक मंच पर सिख समुदाय से संबंधित एक बयान दिया था, जो कुछ लोगों के लिए विवादित साबित हुआ। इस बयान ने न केवल सिख समुदाय को आहत किया, बल्कि राजनीतिक सर्कलों में भी हलचल पैदा कर दी। राहुल गांधी के बयान के बाद, सिख समुदाय के कई लोग और संगठनों ने इसकी आलोचना की है।

इस बयान के विरोध में 11 सितंबर को, बीजेपी समर्थित सिख प्रकोष्ठ ने दिल्ली में सोनिया गांधी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। प्रदर्शनकारी सिख समुदाय के नेताओं ने राहुल गांधी के बयान के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की और सिख समुदाय की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया।

बीजेपी नेता ने दी धमकी

इस बीच, कांग्रेस ने बीजेपी के पूर्व विधायक तरविंदर सिंह मारवाह का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में तरविंदर सिंह मारवाह राहुल गांधी को धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं कि उनका पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जैसा हाल किया जाएगा। इस वीडियो के सामने आने के बाद, राहुल गांधी के बयान और बीजेपी नेताओं के बीच तनाव और बढ़ गया है।

राहुल गांधी के लिए कहा

पूर्व विधायक तरविंदर सिंह ने राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा था, 'राहुल गांधी बाज आ जा, नहीं तो आने वाले टाइम में तेरा भी वही हाल होगा, जो तेरी दादी का हुआ।' इस दौरान भाजपा सिख प्रकोष्ठ ने कहा था कि अमेरिका में राहुल गांधी ने भारत और सिखों का अपमान किया है। उन्होंने विदेशी धरती पर हमारे देश को बदनाम किया। इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

राहुल गांधी का सिख समुदाय पर विवादित बयान

अमेरिका के वर्जीनिया में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने भारत में धार्मिक स्वतंत्रता के मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष केवल राजनीति से जुड़ा नहीं है, बल्कि एक सिख को भारत में पगड़ी पहनने, कड़ा पहनने और गुरुद्वारे जाने की अनुमति मिलनी चाहिए, यह मुद्दा है। राहुल गांधी ने कहा था, “सबसे पहले,यह समझना होगा कि लड़ाई किस बारे में है। लड़ाई राजनीति के बारे में नहीं है। यह सतही है। लड़ाई इस बारे में है कि क्या एक सिख को भारत में पगड़ी पहनने की अनुमति दी जाएगी। या एक सिख को भारत में कड़ा पहनने की अनुमति दी जाएगी। या गुरुद्वारा जाने दिया जाएगा। लड़ाई इसी बारे में है और सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि सभी धर्मों के लिए है।“