Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

राहुल गांधी ने BJP और RSS को आड़े हाथ लेते हुए क्यों कहा 'हम जान दे देंगे, लेकिन संविधान पर आंच नहीं आने देंगे'?

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा के MPs से लेकर डिप्टी CM तक, सबने रट लगा रखी है कि संविधान बदल देंगे, संविधान बदल देंगे। मोदी और RSS संविधान बदल कर दलितों, पिछड़ो, आदिवासियों का आरक्षण, उनके अधिकार छीन लेना चाहते हैं। हम जान दे देंगे, लेकिन संविधान पर आंच नहीं आने देंगे।

राहुल गांधी ने चाईबासा में चुनावी जनसभा की। राहुल गांधी ने पहले लोगों को जोहार कहकर उनका अभिवादन किया। अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी एक संविधान की किताब लेकर आए हैं। उन्होंने शुरूआत से ही बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी इस संविधान के किताब को फाड़कर फेंकना चाहते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा के MPs से लेकर डिप्टी CM तक, सबने रट लगा रखी है कि संविधान बदल देंगे, संविधान बदल देंगे। मोदी और RSS संविधान बदल कर दलितों, पिछड़ो, आदिवासियों का आरक्षण, उनके अधिकार छीन लेना चाहते हैं। हम जान दे देंगे, लेकिन संविधान पर आंच नहीं आने देंगे।

राहुल गांधी भाजपा के साथ साथ मीडिया को भी आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि मीडिया कभी भी आदिवासियों के आवाज नहीं उठाती है। मीडिया के बड़े-बड़े एंकर में एक भी आदिवासी चेहरा आपको नहीं दिखाई नहीं देगा। राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि 22 उद्योगपति बनाये हैं। हम करोड़ों आदिवासियों और दलितों की लखपति बनाएंगे।