Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Sawan Somwar: हर कष्ट मिटाएंगे भोलेनाथ... कर्ज, दरिद्रता और दुख का करेंगे निवारण, जान लीजिए बस ये उपाय

सावन के सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। अगर सावन के सोमवार में कुछ उपाय किए जाएं तो आपकी आर्थिक समस्याएं खत्म हो सकती हैं।

Sawan Somwar: हर कष्ट मिटाएंगे भोलेनाथ... कर्ज, दरिद्रता और दुख का करेंगे निवारण, जान लीजिए बस ये उपाय

सावन का महीना शिव भक्तों के लिए सबसे खास होता है। इस महीने में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिलता है। हिंदू धर्म में यह महीना बेहद पवित्र और महादेव को समर्पित होता है। भगवान शिव की पूजा के लिए यह महीना सबसे उत्तम माना जाता है।

इसे भी पढ़िये - किंग कोबरा कितनी दूर तक देख सकता है? बार-बार जीभ निकालने का दूर दृष्टि से हैं रोचक संबंध!

धार्मिक मान्यता है कि सावन के सोमवार को महादेव भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। अगर आप भी महादेव की कृपा पाना चाहते हैं तो सावन के चौथे सोमवार को कुछ उपाय कर सकते हैं। इससे सभी कार्यों में सफलता मिल सकती है।

सावन के सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। अगर सावन के सोमवार में कुछ उपाय किए जाएं तो आपकी आर्थिक समस्याएं खत्म हो सकती हैं। सोमवार को पूजा के अलावा ये उपाय करने से भगवान शिव बेहद प्रसन्न होते हैं और भक्तों के कष्ट, रोग और दुख दूर करते हैं।

सावन के चौथे सोमवार शुभ मुहूर्त
सावन का चौथा सोमवार व्रत शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाएगा। सप्तमी तिथि 12 अगस्त को है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:23 बजे से 05:06 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:59 बजे से दोपहर 12:52 बजे तक रहेगा।

चौथे सोमवारी पर करें यह उपाय
1- सावन के चौथे सोमवार को शिवलिंग पर शमी के पत्तों के साथ शमी की जड़ भी चढ़ाएं। ऐसा करने से आपको जीवन में कई लाभ मिल सकते हैं।

2- आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को खिलाएं। इस उपाय को करने से भगवान शिव प्रसन्न होंगे और आपके परिवार पर अपनी कृपा बरसाएंगे।
3- बेलपत्र पर भगवान राम का नाम लिखकर भगवान शिव को या शिवलिंग पर चढ़ाएं। मान्यता है कि भगवान राम के बिना शिव अधूरे हैं और शिव के बिना भगवान राम अधूरे हैं। इस उपाय से भगवान शिव के साथ भगवान राम भी प्रसन्न होंगे।