Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Alwar News: क्रेन की टक्कर से सालों पुराना मंदिर टूटा, लोगों में भारी आक्रोश

मंदिर में शिव परिवार और हनुमानजी की मूर्ति भी खंडित हो गईं। गुरुवार सुबह आमजन को पता चला तो काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।

Alwar News: क्रेन की टक्कर से सालों पुराना मंदिर टूटा, लोगों में भारी आक्रोश

अलवर शहर में अग्रसेन सर्किल से नमन होटल वाले मुख्य रोड के बीच में 60 साल पहले बने मंदिर को बुधवार रात करीब साढ़े 12 बजे क्रेन ने टक्कर मार दी। जिससे मंदिर छत सहित नीचे आ गिरा। मंदिर में शिव परिवार और हनुमानजी की मूर्ति भी खंडित हो गईं। गुरुवार सुबह आमजन को पता चला तो काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।

इसे भी पढ़िये- Alwar News: टाइगर को भा गया झाबुआ का जंगल, सीसीटीवी में हुआ कैद, लोगों के छूटे पसीने

सीसीटीवी से घटना का खुलासा 
सीसीटीवी देखने के बाद घटना का पता चला। बाद में क्रेन के मालिक को पुलिस लेकर आई। आमजन की मांग है मंदिर पूरा दोबारा बने। क्रेन के मालिक ने मंदिर बनाने की हां की है। वाहन पुलिस के कब्जे में है। पुलिस ने इसे प्रारंभिक तौर पर एक्सीडेंट माना है।

एडवोकेट यशवंत गुप्ता ने बताया कि गुरुवार सुबह 5 बजे जानकारी मिली है कि पूरा मंदिर टूट गया। मालूम किया तो पता चला कि क्रेन की टक्कर से मंदिर गिरा है। सीसीटीवी कैमरों के अनुसार मंदिर वाहन की टक्कर से ही टूटा है। इसके बाद लोगों की भीड़ जुटती गई। आसपास के लोगों की आस्था है इस तरह मंदिर की पूरी छत नीचे आ गिरी। जिसके कारण मूर्तियां भी खंडित हुई हैं। इस कारण आमजन में आक्रोश रहा एडवोकेट गिरीश शर्मा ने बताया कि ये काफी पुराना मंदिर है। जिसमें शिव परिवार और हनुमानजी की मूर्ति हैं। रात करीब साढ़े 12 बजे मंदिर तोड़ा है। आमजन ने मंदिर के पुननिर्माण की मांग की है। मंदिर टूटा तब किसी को पता नहीं चला। सुबह टूटा मंदिर देखा तो जनाक्रोश बढ़ता गया। इसके बाद भीड़ जुट गई। हम सब चाहते हैं मंदिर दुबारा से बने। मंदिर तोड़ने वाले की जांच हो। मंदिर दुबारा नहीं बनाने तक आमजन का विरोध रहेगा।

पुलिस ने क्रेन का पता किया। इसके बाद मालूम चला कि क्रेन को रात को गोरक्ष दल वाले लेकर गए थे। कहीं गोतस्करी का वाहन पकड़ा गया था। उसे निकालने के लिए क्रेन मंगाई थी। उसी क्रेन की टक्कर लगने से मंदिर गिर गया। इस मंदिर पर छत थी। एक कमरे की जितनी दूरी में बना हुआ था। उसमें मूर्तियां थी। आसपास के लोग पूजा करते आ रहे हैं।