Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

लड़की का बनाया आपत्तिजनक वीडियो...बात नहीं मानी तो 20 मनचलों ने ऐसे लिया बदला…पढ़िए पूरी रिपोर्ट

इस बात की जानकारी जैसे ही आरोपियों को लगी तो वे भड़क गए। उन्होंने पीड़िता के परिवार को धमकाना शुरू कर दिया। उन पर केस वापस लेने का दबाव बनाने लगे।

लड़की का बनाया आपत्तिजनक वीडियो...बात नहीं मानी तो 20 मनचलों ने ऐसे लिया बदला…पढ़िए पूरी रिपोर्ट

पहले तो कुछ बदमाशों ने 23 साल की एक लड़की का नहाते हुए VIDEO बना लिया। फिर उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे। तंग आकर लड़की ने थाने में एफआईआर दर्ज करा दी। इससे बदमाश और भड़क गए। फिर अचानक एक दिन 20 से ज्यादा बदमाश पीड़िता के घर आ धमके। यहां उन्होंने लड़की और उसके परिजनों के साथ मारपीट की। मारपीट में घायल सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अलवर के राजीव गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़िए- Alwar news: धरने पर बैठा विधायक, चेतावनी देते हुए कहा- 'मामला हल नहीं हुआ तो... जानें क्या है पूरा मामला 

घटना कठूमर इलाके की है। पीड़िता के परिजनों के मुताबिक जब उनकी बेटी घर पर नहा रही थी, तभी गांव के कुछ दबंग छत पर चढ़ गए और चुपके से उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद से ही वे लड़की को ब्लैकमेल कर रहे थे। वे लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहते थे। लड़की ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने सरेआम उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। वे आते-जाते लड़की को छेड़ते। उसका पीछा करते। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद युवती और उसके परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

पीड़िता के परिवार पर हमला

इस बात की जानकारी जैसे ही आरोपियों को लगी तो वे भड़क गए। उन्होंने पीड़िता के परिवार को धमकाना शुरू कर दिया। उन पर केस वापस लेने का दबाव बनाने लगे। लेकिन जब पीड़िता और उसके परिवार ने केस वापस लेने से इनकार कर दिया तो 20 से ज्यादा लोगों ने लाठी-डंडों से पीड़िता और उसके परिवार पर हमला कर दिया। पड़ोसियों ने घर की छत से इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हमले में पीड़िता, उसका भाई, उसकी मां और कई अन्य लोग घायल हो गए।

जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा

घायलों को इलाज के लिए कठूमर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर घायलों को अलवर रेफर कर दिया गया। पीड़ित परिवार अब न्याय की मांग कर रहा है। उनका कहना है कि दबंग अभी भी उन्हें धमका रहे हैं। पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।