Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Bharatpur News: ‘दूसरे लड़कियों के चक्कर में....’ पत्नी ने लगाए पति पर गंभीर आरोप, सुनकर खड़े हुए अधिकारियों के रोंगटे !

पत्नी ने भुसावर थाने में पति के खिलाफ मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, मारपीट करने और फर्जी आईडी बनाकर लड़कियों को फंसाने का मामला दर्ज कराया है।

Bharatpur News: ‘दूसरे लड़कियों के चक्कर में....’ पत्नी ने लगाए पति पर गंभीर आरोप, सुनकर खड़े हुए अधिकारियों के रोंगटे !

राजस्थान के भरतपुर जिले के भुसावर थाने में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां पत्नी अपने पति के ऊपर कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। शनिवार को पत्नी ने भुसावर थाने में पति के खिलाफ मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, मारपीट करने और फर्जी आईडी बनाकर लड़कियों को फंसाने का मामला दर्ज कराया है।

इसे भी पढ़िये - Paracetmol के फेल होने के बाद मिला नकली दवाओं का 'जखीरा', बिहार-एमपी से लेकर राजस्थान से जुड़ा है ये कनेक्शन !

महिला का आरोप है कि उसका पति फर्जी आईडियां बनाकर लड़कियों को अपने जाल में फंसाता है और उन्हें ब्लैकमेल भी करता है। महिला ने बताया कि उसके पति ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली की कई लड़कियों को शादी का झांसा देकर उनका शारीरिक शोषण किया है।

पैसे न देने पर पती देता था जान से मारने की धमकी

पथेना निवासी महिला ने रिपोर्ट में बताया कि मेरी शादी करीब 14 साल पहले से हुई थी। हम दोनों के चार बच्चे हैं। मेरा पति घर पर रहते हुए मुझे परेशान करता है और रोजाना मेरे साथ मारपीट करता है। वो ज्यादातर समय घर से बाहर रहता है। जब भी घर आता है तो पैसों की मांग करता है और कहता है कि अपने मायके से पैसे लेकर आओ। वो मुझ पर दबाव बनाता है कि अपने मायके से पैसे मांग लो नहीं तो जान से मार दूंगा।

पैसे लेकर लड़कियों से बनाता था संबंध

पत्नी का आरोप है कि मेरा पति घर पर रहकर लड़कियों से बात करता है। वो इंदौर, नोएडा, जयपुर और दिल्ली में रहकर लड़कियों से पैसे लेता है और उनके साथ गलत संबंध बनाता है। वो उन लड़कियों का शोषण करता है। मेरा पति मेरे साथ नहीं रहता और उन लड़कियों से संबंध बनाए रखता है। महिला ने पहले वन स्टॉप सेंटर भरतपुर में शिकायत दर्ज कराई थी।

मामला गंभीर होने के कारण FIR दर्ज कराने की सलाह

वन स्टॉप सेंटर के मैनेजर सृजना चौधरी ने बताया कि मामला बहुत गंभीर था इसलिए ऐसे में महिला से एफआईआर दर्ज कराने को कहा गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने महिला की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उम्मीद है कि अब महिला को न्याय मिलेगा। महिला का पति अब तक कई लड़कियों को अपने जाल में फंसा चुका है।

फर्जी ID बनाकर लड़कियों को फंसाता था

महिला ने अपने पति पर लगाए गंभीर आरोप और करवाया मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, मारपीट करने और फर्जी आईडी बनाकर लड़कियों को फंसाने का मामला दर्ज कराया है। महिला का आरेप है कि उसका पति सोशल मीडिया पर फर्जी आईडियां बनाकर लड़कियों को फंसाता है और उन्हें ब्लैकमेल करता है। उसने अपनी फर्जी आईडी राज चौधरी के नाम से बनाई है। जिस आईडी में वो कई महिलाओं के साथ नजर आ रहा है। इसके अलावा उसने नरेश नाम से अपनी खुद की आईडी बनाकर भी कई लड़कियों को फंसाया है। महिला का दावा है कि दिल्ली, मध्य प्रदेश, जयपुर और भरतपुर की लड़कियों ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।