Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Churu News: जूलुस-ए-मोहम्मद में उमड़ा जन सैलाब, चूरू की सरज़मी बनीं गंगा-जमुनी संस्कृति का उदाहरण!

Churu Eid Milad Un Nabi 2024: शहर ईमाम पीर अनवार कादरी ने आगे बताया कि चूरू की सरज़मी गंगा-जमुनी संस्कृति की पौषक रही है। इस मुबारक मौके पर सर्व समाज मिलकर नब्बी की उस इनायत को अपने साथ जोड़ने का काम करते है। जो इंसानियत की ओर लेकर जाती है। 

Churu Eid Milad Un Nabi 2024: राजस्थान के चुरु के तेलियान मोहल्ले के मदीना मदरसा से बाराफात ईद मिलादून्नबी पर्व पर जूलुस-ए-मोहम्मद धूम-धाम से निकाला गया। इस दौरान लोग प्यौहार के अवसर पर काफी खुश नजर आए। सड़क पर युवक हाथ में झंड़ा लेकर निकले और फिर जोश के साथ जूलुस-ए-मोहम्मद का जश्म मनाते दिखे।

पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस पर मनाते है पर्व

शहर ईमाम पीर अनवार कादरी ने बताया कि 16 सितंबर को बाराफात ईद मिलादून्नबी पर्व मनाया जाता है। उन्होने बताया कि इस दिन इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। पैगंबर मोहम्मद का जन्म मक्का में हुआ था। उन्होंने अल्लाह के संदेशों को सभी तक पहुंचाया। इस पर्व को नबी मुहम्मद के जीवन और उनके संदेश के प्रति समर्पित रूप से मनाया जाता है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि बाराफात पर जूलुस-ए- मोहम्मद प्यार बांटने का दिन है।

ये भी पढ़ें Churu News: क्या हुआ जब एक छात्रा से कहा गया NCC का सर्टिफिकेट लो और बदले में अस्मत दो ! 

'चूरू की सरज़मी गंगा-जमुनी संस्कृति की पौषक'

शहर ईमाम पीर अनवार कादरी ने आगे बताया कि चूरू की सरज़मी गंगा-जमुनी संस्कृति की पौषक रही है। इस मुबारक मौके पर सर्व समाज मिलकर नब्बी की उस इनायत को अपने साथ जोड़ने का काम करते है। जो इंसानियत की ओर लेकर जाती है। जूलुस मदीना मदरसा से निकलकर धौबी चौराहा, नई सड़क, स्टेशन रोड़, धर्मस्तूप, पुरानी सड़क होते हुए वापिस मदीना मदरसा पहुंचा। शहर में जूलुस पर सर्व समाज के लोगों ने जगह जगह पुष्पा वर्षा की गई। नई सड़क पर पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया ने जूलुस पर पुष्पा वर्षा की।

ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर शहर ईमाम पीर अनवार कादरी, शहर काजी अहमद अली, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, प्रधान दीपचन्द राहड़, सभापति पायल सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष बसन्त शर्मा, पंस सदस्य विक्रम सिंह कोटवाद, कांग्रेस नेता जमील चौहान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अख्तर खान, एसीएमएचओ डॉ़ अहसान गोरी, सतार खान चायल, संजय भाटी आदि ने जूलुस को रवाना किया। 

बाइट- राजेंद्र राठौड़ (पूर्व नेता प्रतिपक्षझ

रिपोर्ट- कौशल शर्मा