Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Dholpur News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही चंबल नदी, जिला कलेक्टर ने जारी की एडवाइजरी

चंबल नदी का जलस्तर 132.90 मीटर तक पहुंच गया। जो खतरे के निशान से बस 2.20 मीटर ही ऊपर है।

Dholpur News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही चंबल नदी, जिला कलेक्टर ने जारी की एडवाइजरी

मध्यप्रदेश और हाडोती में हो रही बारिश के बाद कोटा बैराज से चंबल नदी में पानी छोड़ा गया हैं। जिसके बाद धौलपुर में चंबल नदी खतरे के निशान से 2.20 मीटर ऊपर बह रही है। धौलपुर जिले में चंबल नदी का खतरे का निशान 130.70 मीटर हैं।

इसे भी पढ़िये - राजस्थान में गरजा सरकार का बुलडोजर, इन जिलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी

खतरे के निशान से 2.20 मीटर ऊपर
मंगलवार सुबह चंबल नदी का जलस्तर 132.90 मीटर तक पहुंच गया। जो खतरे के निशान से बस 2.20 मीटर ही ऊपर है। चंबल नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने एडवाइजरी जारी कर दी है। सोमवार को कोटा बैराज से सुबह 10 बजे 18 हजार 945 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जिससे चम्बल के जलस्तर में वृद्धि हो रही है।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की
धौलपुर जिला प्रशासन ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि चम्बल नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी के किनारों पर न जाएं,  ना ही पशुओं को ले जाएं, सुरक्षित स्थानों पर रहें।

अधिकारियों को फील्ड विजिट के निर्देश
नदी में बढ़ते जल स्तर के साथ ही सभी अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कार्मिकों को नदी किनारे वाले क्षेत्रों और जलभराव वाले क्षेत्रों में निरन्तर फील्ड विजिट करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सभी कार्मिकों को और अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी बनाये रखते हुए अपने संसाधनों को क्रियाशील और तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। 
जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई एडवाइजरी में राहत और बचाव दल को मय बचाव उपकरणों के अलर्ट रहने के साथ किसी भी घटना की जानकारी अविलम्ब उच्च अधिकारी और बाढ़ नियंत्रण कक्ष 05642-220033 पर दिए जाने के निर्देश दिए हैं।

रिपोर्ट- राहुल शर्मा