Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Dholpur News: हर्षोल्लाह से मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पर्व, राज्य सरकार ने आयोजित किया गुरु वंदन कार्यक्रम

धौलपुर जिले में गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लाह से मनाया गया। प्रशासन द्वारा दो संतों का सम्मान किया है। इस बार राज्य सरकार की ओर से हर एक जिले में गुरु वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

Dholpur News: हर्षोल्लाह से मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पर्व, राज्य सरकार ने आयोजित किया गुरु वंदन कार्यक्रम

धौलपुर जिले में गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लाह से मनाया गया। तीर्थराज मचकुंड के साथ, गंगाबाई की बगीची, कबीरपंथी आश्रम और अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर अपने गुरु की पूजा अर्चना करने के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखी गई। गुरु पूर्णिमा के मौके पर राज्य सरकार द्वारा आयोजित गुरु वंदन कार्यक्रम में जिले के दो संतो को माला पहनकर भेंट दी गई।

ये भी पढ़ें - जानिए गुरू पूर्णिमा के दिन कैसे मिलेगी गुरू की कृपा, करने होंगे ये तीन खास उपाय

संतों का किया गया सम्मान
प्रशासन द्वारा दो संतों का सम्मान किया है। इस बार राज्य सरकार की ओर से हर एक जिले में गुरु वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत राज्य सरकार संतों का सम्मान कर रही है। धौलपुर जिले के तीर्थराज मचकुंड के महंत कृष्णदास के साथ गंगाबाई की बगीची के महंत हनुमान दास जी महाराज का प्रशासन ने माल्यार्पण कर सम्मान किया। सम्मान के दौरान पहुंचे तहसीलदार धर्म सिंह ने राज्य सरकार द्वारा भेजी गई भेंट को संतो को देकर उनका आशीर्वाद लिया।

भंडारे का भी किया गया आयोजन
गुरु पूर्णिमा के मौके पर धार्मिक स्थलों पर भंडारे का आयोजन किया गया। जहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने अपने-अपने गुरु की पूजा अर्चना करने के बाद प्रसादी ग्रहण की।

महर्षि वेद व्यास का जन्म दिवस
गुरु पूर्णिमा को लेकर संत अवध किशोर जी महाराज ने बताया कि आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन ही महर्षि वेद व्यास का आज से करीब 3000 वर्ष पूर्व जन्म हुआ था। मान्यता है कि उनके जन्म पर ही गुरु पूर्णिमा जैसे महान पर्व मनाने की परंपरा को शुरू किया गया। गुरु पूर्णिमा महोत्सव पूरी तरह से महर्षि वेदव्यास को समर्पित है। जिसको लेकर जिले के सभी धार्मिक स्थलों पर गुरु पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता हैं।