Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

पहले भागा प्रेमी जोड़ा, फिर भागा लड़के का परिवार, लौटकर आये तो घर में लगा दी गई आग, लड़की पक्ष पर आरोप

डूंगरपुर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई जिसे सुनकर आप भी दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे। दरअसल धम्बोला थाना क्षेत्र के खिरखाइया गांव में एक प्रेमी जोड़ा 8 महीने पहले घर से भाग गया था

पहले भागा प्रेमी जोड़ा, फिर भागा लड़के का परिवार, लौटकर आये तो घर में लगा दी गई आग, लड़की पक्ष पर आरोप

डूंगरपुर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई जिसे सुनकर आप भी दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे। दरअसल धम्बोला थाना क्षेत्र के खिरखाइया गांव में एक प्रेमी जोड़ा 8 महीने पहले घर से भाग गया था जैस ही ये खबर लड़के पक्ष को मालूम पड़ी तो लड़के का परिवार भी गांव से फरार हो गया। और 2 दिन पहले ही अपने घर लौटकर आया था।  शुक्रवार को लड़के पक्ष के घर में किसी ने आग लगा दी, आग की वजह से आस पास के 4 घर और जल गये। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई लेकिन जब तक फायर टीम मौके पर पहुंचती सबकुछ जलकर राख हो चुका था। आग लगाने का आरोप लड़की पक्ष के पर लग रहा है।

लड़की पक्ष पर घर में आग लगाने का आरोप

एसपी मोनिका सेन ने बताया की धंबोला थाना क्षेत्र के जोरावरपुरा खिरखाईया गांव में आग लगाने की घटना सामने आई है।उन्होने बताया कि खिरखाईयां गांव ने कांति पुत्र नाना रोत का लड़का गांव के ही एक लड़की को भगाकर ले गया था। इसके बाद से ही कांति और उसका परिवार भी गांव से चला गया था। लेकिन लड़की पक्ष के लोग लड़के पक्ष से दुश्मनी रखे हुए थे। 2 दिन पहले ही बुधवार को लड़के के पिता कांति वापस अपने घर आया।

आग से 4 घर राख में हुए तब्दील

एसपी के मुताबिक शुक्रवार को लड़की पक्ष के कुछ लोग इकट्ठे हुए औरकांति के घर में आग लगा दी। इससे कांति के साथ सटे हुए 4 घर औरआग की चपेट में आ गए।  आग की लपटे उठती देख आसपास के लोग दौड़कर आए। फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक घर जलकर राख हो गए थे। कांति ने लड़की पक्ष के लोगो पर ही बदला लेने के लिए घरों में आग लगाने के आरोप लगाया है।

पुलिस बोली, शिकायत मिली तो होगी कार्रवाई

घटना की सूचना पर धंबोला थानाधिकारी तेजसिंह पुलिस फोर्स के साथगांव पहुंचे और दमकल की गाडियां आने से पहले ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया। पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दूसरी ओर पीड़ित परिवार द्वारा खुद के मकान में आग लगा देने के भी आरोप लगाए जा रहे हैं। जिससे नाबालि लडकी के परिजनों के खिलाफ कार्रवाई हो सके। फिलहाल पुलिस ने सभी एंगल से जांच शुरू कर दी है।थानाधिकारी तेज सिंह ने बताया की अब तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नही दी गई है। शिकायत आती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोट- सादिक अली