Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

आग का दरिया बने रेगिस्तान में BSF सार्थक करके दिखा रही "जीवन पर्यन्त कर्तव्य" का ध्येय

जैसलमेर सहित प्रदेश-भर में भीषण गर्मी का दौर जारी है। शहर में तापमान 48 - 49 डिग्री तक पहुंच चुका है। इसी बीच जैसलमेर से लगती भारत पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर बदन झूलसाने वाली गर्मी अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। बॉर्डर पर मानों आसमान से अंगारे बरस रहे है। बॉर्डर पर तापमान 55-56 डिग्री सेल्सियस से पार हो चुका है। इस गर्मी में भी बीएसएफ के जाबाज मजबूत हौसलों के साथ ड्यूटी कर रहे है।

"जीवन पर्यन्त कर्तव्य"

BSF के ध्येय वाक्य "जीवन पर्यन्त कर्तव्य" को सार्थक करने वाले इन देश के जांबाजो का मनोबल असाधारण है। जैसलमेर से लगती 471 किलोमीटर लम्बी अंतर्राष्ट्रीय सरहद पर रेतीले इलाके में मानो रेत आग का दरिया बन गई है। कहर बरपा रही गर्मी के बावजूद भी जवानों के मनोबल और कर्तव्य के प्रति समर्पण में कोई कमी नहीं दिखाई दे रही है।

भारत-पाकिस्तान सीमा पर डटे BSF के जवान मौसम से जंग लड़कर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं, 56 डिग्री में भी ड्यूटी कर रहे है। इनके हौसले कितने मजबूत है इस बात का अंदाजा तो आप इसी बात से लगा सकते है कि 55 डिग्री के बाद तो टेंपरेचर बताने वाले मीटर ने भी काम करना बन्द कर दिया।

BSF की महिला जवान अपने पुरुष साथियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ड्यूटी कर रही हैं। आखों पर गोगल्स सिर पर पटका कंधे पर रायफल तेज़ निगाहों से दुश्मन की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुए है। दिल में देश प्रेम की भावना के आगे 56 डिग्री का तापमान भी फीका नजर आ रहा है। BSF के जवान फौलाद बनकर बुलंद हौसलों से सरहद पर पहरा दे रहे है। तपिश ऐसी कि 10 मिनट ठहर जाये जो मानो पूरा बदन पिघल जाये, लेकिन ना जाने किस मिट्टी के बने हैं हमारे जवान जो रेत के लावा पर चहलकदमी करते हुवें देश की रक्षा में लगे हुवें हैं। राजस्थान फ्रंटियर बीएसएफ के आईजी मुकुंद देउस्कर ने कहा कि मुझे गर्व है कि मै उस फोर्स का हिस्सा हूं,जो देश की सीमा की रक्षा के लिए रिकॉर्ड तोड़ गर्मी में भी ड्यूटी को अपना कर्तव्य मानकर डटे हुए है।

रिपोर्ट- चंद्रप्रकाश व्यास