Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Jaipur News: विजयादशमी पर सांगानेर शहर में स्वयंसेवक दिखाएंगे 'शौर्य', हजारों की संख्या में हिंदू समाज भी होगा शामिल

स्वयंसेवक न केवल प्रतिदिन सुबह-शाम नियमित शाखाओं में अपने शारीरिक विषयों का अभ्यास कर रहे हैं, बल्कि घर-घर जाकर प्रबुद्ध लोगों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उन्हें कार्यक्रम में आने का निमंत्रण भी दे रहे हैं।

Jaipur News: विजयादशमी पर सांगानेर शहर में स्वयंसेवक दिखाएंगे 'शौर्य', हजारों की संख्या में हिंदू समाज भी होगा शामिल

जयपुर विजयादशमी पर सांगानेर शहर के हजारों पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवक सामूहिक पराक्रम का प्रदर्शन करेंगे। 11 से 14 अक्टूबर तक 6 शहरों में 6 स्थानों पर होने वाले विशाल शारीरिक कार्यक्रमों की तैयारियां जोरों पर हैं। स्वयंसेवक न केवल प्रतिदिन सुबह-शाम नियमित शाखाओं में अपने शारीरिक विषयों का अभ्यास कर रहे हैं, बल्कि घर-घर जाकर प्रबुद्ध लोगों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उन्हें कार्यक्रम में आने का निमंत्रण भी दे रहे हैं।

इसे भी पढ़िये - Jaipur News : दिवाली से पहले राजस्थान की जनता को बड़ा तोहफा, 2,280 किलोमीटर सड़क निर्माण को मंजूरी

6 स्थानों पर होंगे 6 'विशाल शारीरिक प्रधान कार्यक्रम'

सांगानेर विभाग संघचालक रामकरण एवं महानगर संघचालक आशीष कुमार ने कहा कि विजयादशमी के पर्व पर हिंदू समाज में पौरुष एवं शौर्य जागृत होता है। इस वर्ष विजयादशमी उत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सांगानेर महानगर ने नगर स्तर पर 6 स्थानों पर अलग-अलग नामों से 6 विशाल 'शारीरिक कार्यक्रमों' की योजना बनाई है. इन कार्यक्रमों में नियुद्ध, दंड प्रहार, दंड युद्ध, समता, पदविन्यास, आसन, दंडयोग, व्यायाम-योग, घोष आदि शारीरिक विधाओं का सामूहिक प्रदर्शन होगा।

हजारों की संख्या में हिन्दू समाज भी होगा शामिल

'शौर्य दर्शन-2024' में अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व महामंत्री सुरेश जोशी 'भैयाजी', सुदर्शन-2024 में अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख अनिल ओक, अभ्युदय-2024 में राजस्थान क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम, स्वराज-2024 में तेजस-2024 में विभाग प्रचारक चैतन्य, सह जयपुर प्रांत प्रचारक विशाल कुमार और पराक्रम-2024 में जयपुर प्रांत सेवा प्रमुख सूर्य प्रकाश मुख्य वक्ता होंगे।

कब कहा क्या कार्यक्रम

 'शौर्य दर्शन -2024'

11 अक्टूबर शाम 4 बजे, भगत सिंह पार्क साईं सेक्टर 8.

 'तेजस-2024'

12 अक्टूबर सुबह 8:30 बजे, योगेंद्र नगर पार्क।

'अभ्युदय-2024'

12 अक्टूबर सुबह 9:00 बजे, जानकी देवी स्कूल प्रताप नगर

 'स्वराज-2024'

13 अक्टूबर, शाम 4:30 बजे, होम्योपैथिक विश्वविद्यालय खेल मैदान।

 'पराक्रम-2024'

13 अक्टूबर सुबह 9:00 बजे, सुबोध पीजी कॉलेज एयरपोर्ट सांगानेर।

'सुदर्शन-2024'

14 अक्टूबर शाम 5 बजे, सांगानेर नगर निगम स्टेडियम।