Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Kolkata Rape Case: महिला अत्याचार के प्रति सरकार की जवाबदेही, रेप कांड के आरोपियों को हो फांसी की सजा,पढ़िए पूरी रिपोर्ट

कोलकाता रेप केस के बाद देश के लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। यह घटना महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों की याद दिला रही है।

Kolkata Rape Case: महिला अत्याचार के प्रति सरकार की जवाबदेही, रेप कांड के आरोपियों को हो फांसी की सजा,पढ़िए पूरी रिपोर्ट

ब्यावर देश में लगातार बढ़ रही अपराध और बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में कोलकाता में भी एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया। कोलकाता रेप केस के बाद देश के लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। यह घटना महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों की याद दिला रही है। महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के प्रति केंद्र और राज्य सरकार के उदासीन रवैये के कारण आम जनता को इन अत्याचारों का दंश झेलने को मजबूर होना पड़ रहा है।

ये भी पढ़िए- Udaipur News: ‘पीले पंजे’ पर सुप्रीम लगाम, उदयपुर चाकूबाजी कांड में बुलडोजर एक्शन पर SC सख्त 

महिला अत्याचारों के प्रति सरकार की जवाबदेही

समय-समय पर कई सामाजिक संगठन महिला अत्याचारों के प्रति सरकार की जवाबदेही की ओर ध्यान दिलाते रहे हैं, लेकिन सरकार के नुमाइंदों पर इसका कोई असर नहीं होता। सरकार के नकारात्मक रवैये के कारण आम जनता और अग्रिम संगठन समय-समय पर सरकार को इन आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के बारे में अवगत कराते रहते हैं। लेकिन राजनीतिक संरक्षण में आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोग आम जनता के साथ खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

कोलकाता रेप केस के आरोपियों को सजा मिलनी चाहिए

इन सब बातों के कारण आम जनता को आए दिन इन अपराधों का शिकार होना पड़ रहा है। जैन सामाजिक शिक्षा एवं मानव विकास ट्रस्ट की मुख्य ट्रस्टी एवं राजस्थान की मॉडल एवं उभरती अभिनेत्री इशिका जैन ने राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार के समक्ष हमारी मांग रखी है कि कोलकाता दुष्कर्म कांड के मुख्य आरोपी को तत्काल सजा दिलाने के लिए संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें तथा महिलाओं को समुचित सुरक्षा एवं सहायता प्रदान करें। देश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए ब्यावर में महिला उत्पीड़न न्यायालय एवं पोक्सो न्यायालय की तत्काल स्थापना करने के आदेश दें।

रिपोर्ट विष्णु दत्त दीवान