Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Jaisalmer News: जैसलमेर में हर घर तिरंगा रैली का शानदार आयोजन, डीएम ने दिलाई ये शपथ, देखें वीडियो

Jaisalmer News: तिरंगा रैली का समापन हनुमान चौराहे पर हुआ। जिला कलेक्टर प्रताप सिंह ने संभागियों को हर घर तिरंगा लहराने की शपथ दिलाई जैसलमेर विधायक वह जिला कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक ने संभागियों का परिचय प्राप्त किया एवं रैली में भाग लेने पर बधाई दी।

Jaisalmer News: जैसलमेर विधायक जिला कलेक्टर व एसपी ने हर घर झंडा रैली की अगुवाई की। हाथों में तिरंगे लिए स्वाधीनता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश। 

हर घर तिरंगा रैली का शानदार आयोजन 

जिला प्रशासन व नगर परिषद के संयुक्त तत्वाधान में हर घर तिरंगा कार्यक्रमों की कड़ी में रविवार को सुबह पवित्र गडसीसर सरोवर से हर घर तिरंगा रैली का शानदार आयोजन हुआ। तिरंगा रैली को जिला कलेक्टर प्रताप सिंह व जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी अतिरिक्त जिला कलेक्टर मुनीराम बगड़िया,उपखंड अधिकारी पवन कुमार, 191 बटालियन सीमा सुरक्षा बल के द्वितीय कमान अधिकारी सुकेश जारोलिया,आयुक्त नगर परिषद लाजपाल सिंह सोढा शामिल थे।

छात्र-छात्राओं संग संभागियों ने तिरंगा रैली में लिया भाग 

इस भाव तिरंगा रैली की हाथों में तिरंगा लिए हुए जैसलमेर विधायक भाटी जिला कलेक्टर वी पुलिस अधीक्षक ने की एवं सभी संभागों का हौसला अफजाई किया। इस तिरंगा रैली में समाजसेवी चंद्र प्रकाश शारदा,कवराज सिंह चौहान,सवाई सिंह गोगली, सुशील व्यास सहित उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास महेश कुमार गुप्ता ,खेल अधिकारी राकेश बिश्नोई, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र तंवर सहित जिला स्तरीय अधिकारी, 191 बटालियन सीमा सुरक्षा बाल के अधिकारी व जवान एयर फोर्स के अधिकारी व जवान पुलिस सुरक्षा कर्मी महाविद्यालय एवं विद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित अन्य संभागियों ने तिरंगा रैली में उत्साह के साथ भाग लिया। 

ये भी पढें Jaisalmer News: मशहूर सोनार किले की सुंदरता में लगा दाग ! भारी बारिश ने बरपाया कहर

जिला कलेक्टर ने दिलाई शपथ 

तिरंगा रैली का समापन हनुमान चौराहे पर हुआ। जिला कलेक्टर प्रताप सिंह ने संभागियों को हर घर तिरंगा लहराने की शपथ दिलाई जैसलमेर विधायक वह जिला कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक ने संभागियों का परिचय प्राप्त किया एवं रैली में भाग लेने पर बधाई दी। देश भक्ति से गुंजायमान हुआ तिरंगा रैली मार्ग- सीमा सुरक्षा बल के साथ ही अन्य संभाग में हाथों में तिरंगा लिए हुए पूरे मार्ग में देशभक्ति के गीतों का प्रसारण कर वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत सा कर दिया। 

राष्ट्रीय पर्व पर हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश

रैली के दौरान जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी व जिला कलेक्टर ने 15 अगस्त स्वाधीनता दिवस पर्व पर हर घर तिरंगा फहराने का सभी संभागियो को संदेश दिया एवं इसको उत्सव के रूप में मनाने की सीख दी। रैली में वाहनों पर सवार थे बांके जवान व संभागी। तिरंगा वाहन रैली में सीमा सुरक्षा बल के बांके जवान मोटरबाइक पर तिरंगा लहराते हुए उत्साह के साथ भाग लिया। वहीं, वाहनों पर बैठकर एवं अपने हाथों तिरंगा लिए संभागियों ने रैली की शमा बांध दी। राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत यह तिरंगा रैली गड़सीसर चौराहा से रवाना होकर नगर परिषद नीरज बस स्टैंड चौराहा होती हुई हनुमान चौराहा पर पहुंची रैली का समापन भारत माता की जय घोष के साथ किया।

रिपोर्ट- श्रीकांत