Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Kota News: राष्ट्रीय दशहरा मेले का उद्घाटन, ड्रीम गर्ल ने मंच पर दुर्गा नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर किया सभी को मंत्रमुग्ध

नृत्य नाटिका की शुरुआत शिव सती की कथा से हुई। जिसमें प्रेम, भक्ति और क्रोध के भावों का मंचन किया गया। इस दौरान दर्शक मां दुर्गा और भगवान शंकर की जय जयकार भी करते रहे।

Kota News: राष्ट्रीय दशहरा मेले का उद्घाटन, ड्रीम गर्ल ने मंच पर दुर्गा नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर किया सभी को मंत्रमुग्ध

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दशहरा मैदान में कोटा जिले के 131वें राष्ट्रीय दशहरा मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान अभिनेत्री एवं सांसद पद्मश्री हेमा मालिनी ने विजय श्रीरंगम में दुर्गा नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इसे भी पढ़िये - Kota News: ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी हरियाणा चुनाव को लेकर कह गई बड़ी बात, दे दिया ऐसा बयान आप हो जाएंगे हैरान

नृत्य नाटिका की शुरुआत शिव सती की कथा से हुई। जिसमें प्रेम, भक्ति और क्रोध के भावों का मंचन किया गया। इस दौरान दर्शक मां दुर्गा और भगवान शंकर की जय जयकार भी करते रहे। इस नृत्य में दक्ष वध, शिव तांडव, बम लहरी, शिव पार्वती विवाह और नमस्तस्य की प्रस्तुति दी गई। नृत्य के दौरान भक्ति संगीत और भारतीय शास्त्रीय का मंचन किया गया। जिसमें नवदुर्गा स्वरूप, भवानी प्रसाद नर्तन, चंडी रूप धारण, महाकाली रूप, महिषासुर मर्दिनी, सिंह सवार दुर्गा समेत विभिन्न प्रस्तुतियों का मंचन किया गया। दुर्गा नृत्य नाटिका में हेमा मालिनी समेत चार दर्जन कलाकारों ने प्रस्तुति दी। इस दौरान ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, विधायक संदीप शर्मा, कल्पना देवी, मेयर राजीव भारती और मेला अध्यक्ष विवेक राजवंशी समेत कई लोग मौजूद रहे।

मेले के उद्घाटन की औपचारिक घोषणा

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने ध्वजारोहण के साथ मेले के उद्घाटन की औपचारिक घोषणा की। बिरला ने कहा कि राजपरिवार ने कई साल पहले सांस्कृतिक उत्सवों की शुरुआत की थी। मेलों की परंपरा में व्यापार करने वाले व्यापारियों को मेलों के जरिए आर्थिक संबल मिलता है। यह मेला आत्मनिर्भर भारत का मॉडल है। आज हमें गर्व है कि हमारा मेला राष्ट्रीय स्तर का हो गया है। यह हमारी धर्म और संस्कृति का प्रतीक है।