Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

महिपाल लोमरोर को क्रिकेटर बनाने के लिए घरवालों ने बदल दिया था ठीकाना

राजस्थान के महिपाल लोमरोर हरफनमौला खिलाड़ी के तौर पर जाने जाते हैं। महिपाल लोमरोर के क्रिकेट का सपना पूरा करने के लिए उनकी दादी ने खिलाड़ी के साथ जयपुर शिफ्त हुईं। दो साल में उनके दादा ने उन्हें उनका पहला बैट थमा दिया गया था। 

महिपाल लोमरोर को क्रिकेटर बनाने के लिए घरवालों ने बदल दिया था ठीकाना
Mahipal Lomror

राजस्थान के युवा खिलाड़ी महिपाल लोमरोर मौजूदा समय में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का हिस्सा हैं। महिपाल को भविष्य का सितारा कहा जाता है। वो बांए हाथ के गेंदबाज हैं, हालांकि वो हरफनमौला खिलाड़ी के तौर पर पहचाने जाते हैं। महिपाल लोमरोर के क्रिकेट का सपना पूरा करने के लिए उनकी दादी ने खिलाड़ी के साथ जयपुर शिफ्त हुईं, ताकि खिलाड़ी अच्छी ट्रेनिंग ले सकें। मौजूदा समय में वो भविष्य के खिलाड़ी के तौर पर जाने जाते हैं।

2 साल में ही पकड़ा दिया गया था बैट

राजस्थान के नागौर जिले की मूंडवा तहसील के ढाढरिया खुर्द गांव में  16 नवंबर, 1999  को महिपाल लोमरोर का जन्म हुआ था। महिपाल लोमरोर के दादा उम्मेद सिंह और दादी सिंणगारी देवी का उन्हें खूब सपोर्ट मिला। जब वो दो साल के थे, तब ही उनके दादा ने उन्हें उनका पहला बैट थमा दिया गया था। लेकिन शायद तब कोई नहीं जानता होगा महिपाल आगे जाकर भविष्य का तारा बन जाएंगे। महिपाल के पिता कृष्ण कुमार लोमरोड़ सुपरवाइजर हैं। उनकी दो बहनें हैं। बड़ी बहिन प्रीति शादीशुदा और छोटी बहिन स्नेहा अभी ग्रेजुएशन कर रही है।

कोच ने दी थी दिल्ली शिफ्त होने की सलाह

क्रिकेटर महिपाल के नागौर के घर के पास स्टेडियम है। वहां एक क्रिकेट एकेडमी चलती थी, महिपाल के क्रिकेट के शौक के चलते महिपाल का दाखिला वहां करवा दिया गया। एकेडमी में शुरूआती 3-4 महीने के अंदर ही वहां के कोच मुकेश प्रजापत और कमल पुरोहित ने महिपाल के अंदर क्रिकेट की प्रतिभा को पहचान लिया। और उनके घरवालों को बुलाकर खिलाड़ी को दिल्ली या जयपुर शिफ्त होने की सलाह दी। जिसके बाद महिपाल की दादी ने दृढ़ता दिखाई और पोते को लेकर 2012 में जयुपर शिफ्ट हो गईं। जहां सुराणा एकेडमी में खिलाड़ी ने एडमिशन लिया।

अंडर-19 के साथ घरेलू क्रिकेट मे किया नाम

महिपाल के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए उन्हे लगातार मौके मिले। वो राजस्थान से अंडर-14 में खेले। इसके बाद अंडर-19 वर्ल्डकप में उनका सेलेक्शन हुआ। जहां खिलाड़ी ने दमदार प्रदर्शन किया। वो घरेलू टुर्नामेंट भी खेलते रहते हैं।

IPL में लगातार कर रहे अच्छा प्रदर्शन

साल 2016 में उन्हें दिल्ली डेयरडेविल्स से आईपीएल खेलने का मौका मिला, वो बेस प्राइज 10 लाख में टीम का हिस्सा बनें। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स में उनको बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा। वो तीन बार आईपीएल राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेल चुके हैं। मौजूदा समय में महिपाल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का हिस्सा हैं। महिपाल राजस्‍थान क्रिकेट टीम के कप्‍तान भी बन चुके हैं, वो एडम गिलक्रिस्ट को अपना आदर्श मानते हैं, वहीं गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा को उनके आदर्श हैं।