Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

राजस्थान में नए राजनीतिक फेरबदल, OBC चेहरे के सहारे BJP ने साधे जातीय समीकरण

राजस्थान भाजपा अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश के बाद नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने OBC वर्ग से आने वाले राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को दी प्रदेशाध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी है।

राजस्थान में नए राजनीतिक फेरबदल, OBC चेहरे के सहारे BJP ने साधे जातीय समीकरण

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान के नए बीजेपी अध्यक्ष के नाम पर मुहार लगाते हुए मदन राठौड़ को राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सीपी जोशी द्वारा अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश के बाद नए नाम का ऐलान किया गया है। राजस्थान में नए अध्यक्ष के नाम के साथ भाजपा प्रभारी और सह प्रभारी की भी नियुक्ति हुई है। डा. राधा मोहन दास अग्रवाह को राजस्थान का प्रभारी व विजया हाटकर को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़े- Dholpur News: वॉटर सप्लाई एंड सीवरेज कॉरपोरेशन के विरोध में कर्मियों का प्रदर्शन, सीएम से की न्याय की मांग 

सीएम भजनलाल ने मदन राठौड़ को राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें बधाई दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सीएम भजनलाल ने लिखा, "भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा राज्यसभा सांसद आदरणीय मदन राठौड़ जी को भाजपा राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। निःसंदेह, आपके ऊर्जावान नेतृत्व व कुशल मार्गदर्शन में भाजपा 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के मूल मंत्र के साथ प्रदेश में सफ़लता के नवीन मानक स्थापित करेगी।

राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा, प्रदेश मंत्री मिथिलेश गौतम, अनन्तराम विश्नोई, भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर ने कहा कि सांसद मदन राठौड़ के नेतृत्व में प्रदेश में संगठन को ओर मजबूती मिलेगी और आने वाले उप चुनावों में भाजपा निश्चित तौर पर जीत दर्ज करवाएगी। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर मदन राठौड़ सभी वर्ग, समुदायों को साथ में लेकर चलने वाले राजनेता है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा प्रदेशाध्यक्ष पद पर विशेष रूप से ओबीसी समाज से आने वाले मदन राठौड़ के मनोनयन करने पर समाज के साथ सभी वर्गों के लोगों में भी खुशी का माहौल है। 

ओबीसी समाज भाजपा का कौर वोटर है और सदैव भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ा हुआ है। भाजपा के सभी कार्यकर्ता प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में मिलकर संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। इस दौरान ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह पंवार, सुनील यादव, मोर्चा उपाध्यक्ष महेंद्र यादव, सीताराम पोसवाल, प्रदेश मंत्री सुनील गहलोत, कार्यालय मंत्री रामेश्वर प्रसाद गुर्जर, भवानी सिंह सहित भाजपा के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के संयोजक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।