Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Dungarpur: चौरासी विधानसभा सीट पर सिर्फ BAP उम्मीदवार घोषित, पर्यवेक्षक टीम डूंगरपुर पहुंच बोली 'गठबंधन नहीं स्वीकार'

Dungarpur news: पर्यवेक्षक सुखराम विश्नोई ने कार्यकर्ताओ की कहा कि उनकी भावना को कांग्रेस आलाकमान तक पहुंचाई जायेगी। वहीं, इस मौके पर पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई ने सभी दावेदारों को कसम भी दिलाई। जिसमे उन्होंने कहा की पार्टी जिसको भी टिकट दे, सभी को एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को चुनाव जिताना है। 

Dungarpur news: राजस्थान के डूंगरपुर जिले की चौरासी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। इसको लेकर पीसीसी की तरफ से नियुक्त पर्यवेक्षकों की टीम सोमवार को डूंगरपुर पहुंची। डूंगरपुर जिले के सीमलवाडा में कांग्रेस पर्यवेक्षकों की टीम के समक्ष टिकट के दावेदारों ने अपने समर्थको के साथ शक्ति प्रदर्शन किया, तो पर्यवेक्षकों ने दावेदारों और प्रमुख कार्यकर्ताओं से संवाद किया। साथ ही सभी दावेदारों में जिसे भी टिकट मिले, उनके साथ मिलकर सभी ने एकजुट होकर चुनाव जिताने की कसम भी खाई।

सभी ने साथ में चुनाव लड़ने की खाई कसम

डूंगरपुर जिले की चौरासी विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर अभी तक सिर्फ बीएपी ने अपना उम्मीदवार उतारा है। वहीं, भाजपा व कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।  इधर कांग्रेस से टिकट को फाइनल करने से पहले पीसीसी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई, पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया, पिपलादा विधायक चेतन पटेल डूंगरपुर जिले के सीमलवाडा पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस से टिकट चाहने वाले दावेदारों ने अपने समर्थको के साथ पर्यवेक्षकों के समक्ष शक्ति प्रदर्शन किया। वहीं, इस मौके पर पर्यवेक्षकों ने टिकट के दावेदारों के साथ चौरासी विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओ से संवाद किया।

ये भी पढ़ें Rajasthan By-Election: उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने खोले पत्ते ! गठबंधन से डोटासरा का इंकार, बोल गये ये बड़ी बात

इस प्रकरण के दौरान कार्यकर्ताओ ने पर्यवेक्षकों से उपचुनाव में बीएपी से गठबंधन नहीं करने की मांग उठाई। जिस पर पर्यवेक्षक सुखराम विश्नोई ने कार्यकर्ताओ की कहा कि उनकी भावना को कांग्रेस आलाकमान तक पहुंचाई जायेगी। वहीं, इस मौके पर पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई ने सभी दावेदारों को कसम भी दिलाई। जिसमे उन्होंने कहा की पार्टी जिसको भी टिकट दे, सभी को एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को चुनाव जिताना है। इधर बैठक में कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा व बीएपी पर भी जमकर निशाना साधा।

गठबंधन नहीं करेंगे स्वीकार!

बैठक में सभी की आवाज बन कर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियकांत पंड्या ने कहा कि गठबंधन किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं होगा। कांग्रेस वर्तमान में जितने की स्थिति में है। सभी दावेदार एकजुट है,किसी को भी टिकट मिले उसके साथ रहने की कसम भी खाई। साथ ही कहा कि गठबंधन किया तो कांग्रेस खो जाएगी। कार्यकर्ता ढूंढने पर भी दिखाई नहीं देगा।  सभी दावेदारों ने अपना अपना शक्ति प्रदर्शन भी किया। वहीं मंगलवार को उप चुनाव पर्यवेक्षक ऋतिक मकवाना राष्ट्रीय सचिव आने वाले है, वो सभी दावेदारों से रूबरू होंगे।  भारत आदिवासी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों को गुमराह कर रहे है, उनकी पार्टी में बगावत शुरू हो गई है। वहीं भाजपा चुनाव से दूर भाग रही है। केंद्र की मोदी सरकार तानाशाही वाली सरकार है। कांग्रेस राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने भाजपा की हवा निकाल दी है। आम जनता की आवाज बन कर राहुल गांधी उभरे है।

ये भी पढ़ें बंद फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पटाखों की आवाज से गूंजा इलाका, प्रशासन की नरमी को लेकर उठ रहे हैं सवाल!

ये लोग रहे मौजूद

मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री सीनियर ऑब्जर्वर सुखराम विश्नोई,  अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वल्लभ राम पाटीदार,  पूर्व विधायक हंगामी लाल मेवाड़ा, महामंत्री पीसीसी गोपाल शर्मा, महामंत्री पीसीसी मांगीलाल गरासिया, इंटक पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश श्रीमाली, पिपलादा विधायक प्रभारी चेतन पटेल,  डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, पूर्व मंत्री शंकर यादव, प्रेम कुमार पाटीदार, पूर्व विधायक शंकार लाल अहारी, सुरेंद्र बामनिया। ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश भोई, चिखली ब्लॉक अध्यक्ष डुले सिंह चौहान सहित रहे मौजूद। बैठक में विनोद कटारा, मुकेश खांट, महेश रोट, निमिषा भगोरा, बसंती देवी बागड़ियां, नरेश रोट, दिनेश अहारी सहित ने दावेदारी पेश की। बैठक में मौजूद सभी नेताओं ने प्रत्याशी घोषित करने को लेकर गेंद हाइकमान के पाले में ही डाली। जो ऊपर से फैसला होगा वो ही सर्वमान्य रहेगा।

बाइट- सुखराम विश्नोई (पर्यवेक्षक कांग्रेस)

रिपोर्ट- सादिक़ अली