Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Rajasthan की लोक संगीत यात्रा 2 से 6 अक्टूबर तक होगी आयोजित, ग्रैमी अवार्ड भी होंगे शामिल

राजस्थान की लोक संगीत यात्रा 2 से 6 अक्टूबर तक आयोजित होगी और इसमें ग्रैमी अवार्ड विनर रिकी केज भी शामिल होंगे। इस यात्रा का आयोजन बीकानेर और उसके आसपास इलाकों में होगा।

Rajasthan की लोक संगीत यात्रा 2 से 6 अक्टूबर तक होगी आयोजित, ग्रैमी अवार्ड भी होंगे शामिल

राजस्थान के लोक संगीत को पूरे देश में काफी पसंद किया जाता है और अब इसके अध्यात्म की ऐतिहासिक विरासत संजोने वाला कार्यक्रम कबीर यात्रा इस साल 2 से 6 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा। इस शानदार संगीत यात्रा को बीकानेर और उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़े- भक्ति से सराबोर बांसवाड़ा, आस्था का अद्भुत नजारा, 15 घंटे में 5000 प्रतिमाओं का विसर्जन

इस संगीत यात्रा की शुरुआत साल 2012 में शुरू हुई थी, अब ये उत्सव राजस्थान पुलिस, स्थानीय प्रशासन के सहयोग से देश के फेमस उत्सवों में शामिल है। इस यात्रा में तीन बार ग्रैमी अवार्ड जीतने वाले रिकी केज भी शामिल होंगे, उनको अपने कार्यक्रमों में पर्यावरण एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के संदेश के लिए जाना जाता है।

संगीत यात्रा से पारंपरिक संगीत को मिलेगा बढ़ावा

रिकी ने इस मामले पर कहा, "ग्रामीण भारत की पारंपरिक संगीत परंपराओं को आगे बढ़ाने का यह अनूठा प्रयास है। इस बार गांवों में जाकर उन संगीत परंपराओं का साक्षी बनना सौभाग्य की बात होगी। वे मानते हैं कि कबीर, मीरा और अन्य संत कवियों की वाणी में जितनी गहराई है, उन पर इतना काम नहीं हुआ है। इसलिए भी यह यात्रा महत्वपूर्ण है।"

राजस्थान की संगीत परंपरा प्रेम और एकता को देता है बढ़ावा

इस संगीत यात्रा के निदेशक गोपाल सिंह चौहान ने कहा, "राजस्थान की लोक संगीत की परंपरा में यहां का समाज केवल मनोरंजन नहीं तलाशता बल्कि एक गहरे दर्शन का भी अनुभव करता है। यहां चौक - चौराहों पर कबीर, मीरा गाने वाले लोग मिल जाते हैं। यह सभी इस विरासत का संगम है। राजस्थान की संगीत परंपरा भेदभाव मिटाकर प्रेम, एकता और समरसता को बढ़ावा देती है।“

बीकानेर जिला प्रशासन और मलंग लोक फाउंडेशन कर रहा आयोजन

इस साल 2 से 6 अक्टूबर को आयोजित संगीत यात्रा बीकानेर, पूगल, कोलायत, कक्कू, देशनोक में आयोजित की जाएगी। इस बीकानेर जिला प्रशासन और मलंग लोक फाउंडेशन मिलकर इसको आयोजित कर रहे हैं। इस साल की कबीर यात्रा में पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिपाणियां, पद्मश्री अनवर खान, पद्मश्री भारती बंधु, महेशा राम, मूरालाल मारवाड़ा, लक्ष्मण दास, अरुण गोयल, श्रुति विश्वनाथन के साथ साथ कबीर कैफे, फेरो फ्लूइड को प्रस्तुत करने वाली है।