Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Rajasthan News: प्रियंका बिश्नोई की मौत पर बिश्नोई समाज में शोक, सीबीआई जांच की मांग, जानें कौन है प्रियंका

राजस्थान की 2016 बैच की RAS अधिकारी प्रियंका बिश्नोई का अहमदाबाद के अस्पताल में 15 दिन चले इलाज के बाद निधन हो गया। परिवार ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रियंका की असामयिक मौत से समाज में शोक की लहर है, और परिवार सीबीआई जांच की मांग कर रहा है।

Rajasthan News: प्रियंका बिश्नोई की मौत पर बिश्नोई समाज में शोक, सीबीआई जांच की मांग, जानें कौन है प्रियंका

राजस्थान के जोधपुर की एसडीएम प्रियंका बिश्नोई का निधन अहमदाबाद के सिम्स हॉस्पिटल में 15 दिन चले इलाज के बाद हो गया। प्रियंका, जो 2016 बैच की RAS अफसर थीं, की तबीयत पिछले महीने बिगड़ी जब जोधपुर के वसुंधरा हॉस्पिटल में उनका बच्चेदानी का ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के बाद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उन्हें गंभीर स्थिति में अहमदाबाद के सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़े - राजस्थान कांग्रेस में उथल-पुथल,आमने-सामने आए दो कद्दावर नेता, जानें क्या पूरा मामला

प्रियंका के परिवार ने वसुंधरा हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। परिवार का कहना है कि ऑपरेशन के दौरान प्रियंका को बेहोशी की दवा अत्यधिक दी गई, जिससे उनकी स्थिति बिगड़ गई। इस शिकायत के बाद, जोधपुर के जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन को एक जांच कमेटी गठित करने और तीन दिन में रिपोर्ट देने के आदेश दिए।

प्रियंका बिश्नोई SDM पद पर हुई थीं नियुक्त

प्रियंका बिश्नोई की मौत के बाद उनके परिवार और बिश्नोई समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रियंका ने अपनी नौकरी के दौरान डूंगरपुर, चुरू और विजयनगर में अपनी सेवाएं दी थीं और हाल ही में अगस्त में जोधपुर में एसडीएम के पद पर नियुक्त हुई थीं। उनके निधन की खबर से उनके परिवार में गहरा दुःख है; उनके पति विक्रम सिंह फलोदी में आबकारी इंस्पेक्टर हैं और पिता रिषपाल बिश्नोई एक वकील हैं।

प्रियंका के ब्रेन में थी जन्मजात समस्या

वसुंधरा हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि ऑपरेशन के दौरान कोई गंभीर जटिलता नहीं थी। उन्होंने बताया कि प्रियंका के ब्रेन में जन्मजात समस्या थी, जो युवावस्था में घातक हो सकती थी। उनके मुताबिक, ऑपरेशन के 24 घंटे बाद लक्षण सामने आए, जो स्ट्रेस के कारण हो सकते हैं और सीटी स्कैन में भी इसकी जानकारी मिली थी।

कौन है प्रियंका विश्नोई

प्रियंका बिश्नोई, जो एक साधारण परिवार से आती थीं, 2016 में RAS परीक्षा पास कर अधिकारी बनी थीं। गांव से आने के बावजूद प्रियंका ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा और कार्यों से लोगों का दिल जीत लिया था। वह बीकानेर के नोखा की निवासी थीं, जहां पर उनके पिता वकील हैं, और उनका विवाह फलोदी जिले के सूरपुरा निवासी विक्रम विश्नोई से हुआ था, जो एक आबकारी अधिकारी हैं। उनके ससुर सहीराम विश्नोई भी पुलिस अधिकारी रह चुके हैं। प्रियंका, जोधपुर में सहायक कलेक्टर के रूप में कार्यरत थीं और 1 सितंबर को उनका तबादला नगर निगम उपायुक्त के पद पर हुआ था।