Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

धौलपुर में मकान का पटाव करते समय पट्टी टूटी, दो मजदूर गंभीर घायल

बसेड़ी थाना क्षेत्र के नोनेरा गांव में एक निर्माणाधीन मकान की पट्टी टूटने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। छत से नीचे गिरकर घायल हुए दोनों मजदूरों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रॉमा वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

धौलपुर। बसेड़ी थाना क्षेत्र के नोनेरा गांव में एक निर्माणाधीन मकान की पट्टी टूटने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। छत से नीचे गिरकर घायल हुए दोनों मजदूरों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रॉमा वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे साथी मजदूरों ने बताया कि घायल मजदूर धर्मेंद्र (28) पुत्र शिव सिंह और राजेंद्र (32) पुत्र फूल सिंह निवासी पीपरी पूरा नोनेरा गांव में संतोषी के मकान पर पट्टी चढ़ा रहे थे। तभी सुबह के पहर अचानक एक पट्टी टूट गई। पट्टी के टूट जाने से उस पर खड़े दोनों मजदूर नीचे गिर गए। छत से नीचे गिरने की वजह से दोनों मजदूरों की चीख पुकार निकल गई। जिसके बाद दोनों घायल मजदूरों को साथी मजदूरों की मदद से निजी वाहन से धौलपुर अस्पताल लाया गया।

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात ड्यूटी डॉक्टर ने दोनों मजदूरों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रॉमा वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। जहां दोनों घायल मजदूरों का डॉक्टरों की देखरेख में इलाज किया जा रहा है।

रिपोर्ट- सुधीर पाल