Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

राजस्थान में मौसम ने ली करवट,नौतपा खत्म होते ही लोगों को मिली राहत, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश

राजस्थान में नौतपा खत्म होते ही लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। कई जगाहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हुई जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई।

राजस्थान में मौसम ने ली करवट,नौतपा खत्म होते ही लोगों को मिली राहत, तेज हवाओं के साथ हुई बारिश

राजस्थान में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को मौसम ने थोड़ी राहत दे दी है। अचानक हुई बारिश ने कई जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की। कोटपूतली-नीमकाथाना, चूरू और चौमूं में तेज बारिश हुई। जबकी अजमेर, श्रीगंगानगर में तेज आंधी चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

 मौसम विभाग ने दी जानकारी

 मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक मानसून केरल पहुंच चुका है। इसके साथ अब मानसून धीरे धीरे आगे बढ़ रहा है।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है की अगर ऐसा ही रहा तो जून के आखिरी सप्ताह से मानसून राजस्थान में दस्तक दे देगा। हालांकि इससे पहले हुई प्री मानसून की बारिश ने लोगों को प्रचंड गर्मी से थोड़ी राहत जरूर दे दी है।

 अगले 48 घंटे गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक बादल छाये रहने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। जिससे की आमजन को गर्मी से राहत मिलेगी।