Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

क्या है हाई प्रोफाइल सीट का सियासी समीकरण ? कल किस किस की किस्मत दांव पर...

लोकसभा चुनाव 2024 की सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। पहले चरण का मतदान कल होगा। जिसमें देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोट डाले जायेंगे। पहले चरण की वोटिंग में 10 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को सभी सीटों पर वोटिंग होगी, जबकि बाकी के 11 राज्यों की कुछ सीटों पर मतदान कराया जाएगा।

पहले चरण में जिन महत्वपूर्ण सीटों पर चुनाव होने जा रहा है। उनमें नागपुर, कन्याकुमारी, चेन्नई सेंट्रल, मुज्जफनगर, सहारनपुर, कैराना, पीलीभीत, डिबरुगढ़, जोरहट, जयपुर, छिंदवाड़ा, जमुई, बस्तर, नैनीताल व लक्षद्वीप आदि शामिल हैं। पहले चरण में जहां मतदान होना है। उनमें असम की काजीरंगा, सोनितपुर, लखीमपुर, डिबरुगढ़ और जोरहट सीटें शामिल हैं। इसके अलावा 19 अप्रैल को ही त्रिपुरा पश्चिम सीट पर भी चुनाव होना है।

क्या है हाई प्रोफाइल सीट का सियासी समीकरण ? कल किस किस की किस्मत दांव पर...

उततलोकसभा चुनाव 2024 की सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। पहले चरण का मतदान कल होगा। जिसमें देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोट डाले जायेंगे। पहले चरण की वोटिंग में 10 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को सभी सीटों पर वोटिंग होगी, जबकि बाकी के 11 राज्यों की कुछ सीटों पर मतदान कराया जाएगा।

पहले चरण में जिन महत्वपूर्ण सीटों पर चुनाव होने जा रहा है। उनमें नागपुर, कन्याकुमारी, चेन्नई सेंट्रल, मुज्जफनगर, सहारनपुर, कैराना, पीलीभीत, डिबरुगढ़, जोरहट, जयपुर, छिंदवाड़ा, जमुई, बस्तर, नैनीताल व लक्षद्वीप आदि शामिल हैं। पहले चरण में जहां मतदान होना है। उनमें असम की काजीरंगा, सोनितपुर, लखीमपुर, डिबरुगढ़ और जोरहट सीटें शामिल हैं। इसके अलावा 19 अप्रैल को ही त्रिपुरा पश्चिम सीट पर भी चुनाव होना है।

पहले फेज मतदान की हाई प्रोफाइल सीट

नागपुर

डिबरुगढ़

कन्याकुमारी

जोरहट

चेन्नई सेंट्रल

जयपुर

मुज्जफनगर

छिंदवाड़ा

सहारनपुर

जमुई

कैराना

बस्तर

लक्षद्वीप

नैनीताल

पीलीभीत

 

तमिलनाडु की हाई प्रोफाइल सीट

अपने पद से इस्तीफा देने वाली तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल टी सौंदर्यराजन को बीजेपी ने चेन्नई दक्षिण से टिकट दिया है। वहीं तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख और पूर्व आईपीएस के. अन्नामलाई को कोयंबटूर सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा डीएमके नेता दयानिधि मारन चेन्नई सेंट्रल, पूर्व केंद्रीय मंत्री ए राजा नीलगिरि की सीटों पर भी लोगों की नजर होगी। ए राजा के खिलाफ बीजेपी ने एल मुरुगन को टिकट दिया है। जो केंद्रीय मत्स्य पालन राज्य मंत्री हैं। तमिलनाडु के शिवगंगा लोकसभा सीट पर भी लोगों की नजर है। यहां से कांग्रेस ने कार्ति चिदंगबरम को टिकट दिया। उनका मुकाबला बीजेपी के टी देनाथन यादव और एआईएमआईएम के जेवियर दास से है।

महाराष्ट्र के नागपुर सीट पर टक्कर

हाई प्रोफाइल सीटों की बात करें तो महाराष्ट्र के नागपुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तीसरी बार उसी सीट से चुनाव लड़े रहे हैं। इस सीट पर भी पहले चरण के दौरान मतदान होंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने साल 2014 में उन्होंने सात बार के सांसद विलास मुत्तेमवार को 2.84 लाख वोटों के अंतर से हराया था और 2019 में मौजूदा महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को 2.16 लाख वोटों से हराकर सीट बरकरार रखी थी।

वही केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह उधमपुर से चुनावी मैदान में हैं। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल असम के डिब्रूगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि कांग्रेस नेता गौरव गोगोई जोरहाट से चुनाव लड़ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू अरुणाचल प्रदेश वेस्ट से चुनाव लड़ रहे हैं। वे साल 2004 से तीन बार इस संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। किरेन रिजिजू के प्रतिद्वंद्वी पूर्व मुख्यमंत्री और अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष नबाम तुकी हैं।

हाईप्रोफाइल सीट जिस पर सबकी नजर ?

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं। यहां से बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को टिकट दिया है। तो समाजावादी पार्टी की ओर से हरेंद्र मलिक और बहुजन समाज पार्टी के दारा सिंह प्रजापति चुनावी मैदान में हैं।

राजस्थान की हाईप्रोफाइल सीट

राजस्थान की बीकानेर सीट से बीजेपी ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को टिकट दिया है। इस सीट पर उनका मुकाबला कांग्रेस के पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल से है। वही अलवर सीट पर भी पहले चरण में चुनाव है। यहां से केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने कांग्रेस ने विधायक ललित यादव को उतारा है। 2019 में यहां से बाबा बालक नाथ ने लोकसभा का चुनाव जीता था।

राजस्थान की अलवर लोकसभा सीट से बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव को टिकट दिया है। यहां उनका मुकाबला कांग्रेस विधायक ललित यादव से है, जो राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले हैं।

उधमपुर लोकसभा सीट

दो बार के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में मंत्री जितेंद्र सिंह जम्मू-कश्मीर की उधमपुर सीट से तीसरी बार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

2019 में पहले चरण में कुल 91 सीटों के लिए मतदान कराए गए थे। इनमें से 31 सीटें भाजपा के खाते में गई थीं। वहीं, कांग्रेस के महज नौ उम्मीदवार जीतने में सफल रहे थे। इसके अलावा 51 सीटों पर अन्य दलों ने कब्जा जमाया था। अब 2024 के पहले चरण के चुनाव के मतदान की बारी है। इससे पहले चुनाव आयोग ने तमाम तैयारियां भी पूरी कर ली है। अब पहले फेज के मतदान का काउंटडाउन शुरू हो गया।