Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

LSG के मालिक ने कही बड़ी बात, जानिए क्या रोहित शर्मा को 50 करोड़ में खरीदने के लिए तैयार है लखनऊ सुपर जायंट्स?

Lucknow Super Giants Rohit Sharma 50 Crore: संजीव गोयनका ने कहा कि आप मुझे एक चीज बताइए, आप या कोई और यह जानता है कि रोहित शर्मा ऑक्शन में आ रहे हैं या नहीं? ये सभी अटकलें बेवजह हैं। मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा को रिलीज करेगी या नहीं, वो ऑक्शन में आ रहे हैं या नहीं।

LSG के मालिक ने कही बड़ी बात, जानिए क्या रोहित शर्मा को 50 करोड़ में खरीदने के लिए तैयार है लखनऊ सुपर जायंट्स?
Lucknow Super Giants Rohit Sharma 50 Crore

Lucknow Super Giants Rohit Sharma 50 Crore: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 को लेकर तमाम खबरें सामने आ रही हैं। कई बड़े प्लेयर्स आईपीएल 2025 में दूसरी जर्सी में दिखाई देंगे। जिसमें सबसे शॉकिंग नाम रोहित शर्मा का हो सकता है। खबर है कि रोहित शर्मा को लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 50 करोड़ की कीमत खर्च करके खरीदने के प्रयास में है। इस खबर को मीडिया को खुद टीम के मालिक संजीव गोयनका ने बताया है।

रोहित शर्मा को रिलीज करेगी मुंबई इंडियंस?

आईपीएल 2025 को लेकर सबसे बड़ी अफवाह है कि मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा को रिलीज कर देगी। साथ ही लखनऊ सुपर जायंट्स 50 करोड़ रुपये की कीमत में खरीद लेगी। लखनऊ टीम के मालिक संजीव गोयनका ने 'स्पोर्ट्स तक' से बातचीत करते हुए रोहित शर्मा को खरीदे जाने की अफवाह पर सबको सच्चाई से रूबरू करवाया है।

ये भी पढ़ें खेलों से पहले भारतीय पैरालंपिक समिति पर वीजा घोटाले की गिरी गाज, जानिए क्या है मामला 

रोहित को खरीदेंगे संजीव गोयनका?

दरअसल,लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका से पूछा गया कि ऐसी खबरें हैं कि लखनऊ ने रोहित शर्मा के लिए 50 करोड़ रुपये अलग से रखे हुए हैं? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "आप मुझे एक चीज बताइए, आप या कोई और यह जानता है कि रोहित शर्मा ऑक्शन में आ रहे हैं या नहीं? ये सभी अटकलें बेवजह हैं। मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा को रिलीज करेगी या नहीं, वो ऑक्शन में आ रहे हैं या नहीं, अगर वह आते भी हैं तो आप अपनी सैलरी कैप का 50 फीसद एक खिलाड़ी पर इस्तेमाल करने जा रहे हैं, फिर आप बाकी 22 खिलाड़ियों को कैसे मैनेज करेंगे?"

ये भी पढ़ें IPL 2025 में केएल राहुल छोड़ेंगे लखनऊ का साथ, किस टीम के बनेंगे सहारा ? 

इसके बाद संजीव गोयनका से पूछा गया कि रोहित शर्मा आपकी विश लिस्ट में हैं? इसके जवाब में संजीव गोयनका ने कहा, "सभी की अपनी विश लिस्ट है। आप बेस्ट खिलाड़ी, बेस्ट कप्तान अपनी टीम में चाहते हैं। यह चाहने के बारे में नहीं है। आपके पास क्या है और क्या मौजूद है। आप उसके साथ क्या कर सकते हैं। यह वो चीज है। मैं किसी को भी चाह सकता हूं, लेकिन यही बात सभी फ्रेंचाइजी के लिए लागू होती है। आपको हर कोई नहीं मिलेगा।"