Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

MI vs SRH : मुंबई ने दर्ज की जीत, सूर्यकुमार को फॉर्म में देख थर-थर कांपे Babar Azam

MI vs SRH: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 16 गेंद शेष रहते 7 विकेट से हरा दिया है। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की 143 रनों की साझेदारी की बदौलत मुंबई ने जीत दर्ज करने में सफलता पाई है। 

MI vs SRH : मुंबई ने दर्ज की जीत, सूर्यकुमार को फॉर्म में देख थर-थर कांपे Babar Azam
Pic Credit: X

SRH vs MI: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 16 गेंद शेष रहते 7 विकेट से हरा दिया है। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की 143 रनों की साझेदारी की बदौलत मुंबई ने जीत दर्ज करने में सफलता पाई है। SRH ने पहले खेलते हुए 173 रनों का स्कोर खड़ा किया था लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत बहुत बेकार रही। शुरु में हालांकि बल्लेबाजों ने कम और हैदराबाद के गेंदबाजों ने अतिरिक्त रन ज्यादा लुटाए। एक समय 26 रन के स्कोर पर MI का एक विकेट गिरा था, लेकिन टीम ने अगले 5 रन के अंदर 3 विकेट गंवा दिए थे। मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव ने बनाए, जिन्होंने 51 गेंद में 102 रन की शतकीय पारी खेली। उनकी तिलक वर्मा के साथ 143 रनों की साझेदारी हुई, जिनके बल्ले से 32 गेंद में 37 रन निकले। वहीं सूर्यकुमार की खतरनाक बल्लेबाजी देख बाबर आज़म का टूटा सपना...

सूर्यकुमार ने खेली शानदार पारी

पिच पर गेंद फंस कर आ रही थी, ऐसे में 174 रनों का लक्ष्य बहुत बड़ा प्रतीत हो रहा था। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने पावरप्ले ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए थे बेहद कसी हुई गेंदबाजी से मुंबई की जीत की उम्मीदें कम होने लगी थीं। मगर सूर्यकुमार यादव बहुत अच्छे टच में लग रहे थे, जो लगातार चौके और छक्के लगा रहे थे। दूसरी ओर स्थिति को भांपते हुए तिलक वर्मा चतुराई से सिंगल और डबल रन भागने में लगे थे। इस बीच सूर्यकुमार यादव ने दबाव में रहते हुए 30 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की सूर्या और तिलक की पार्टनरशिप के दम पर मुंबई ने 15 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 139 रन बना लिए थे। आखिरी 5 ओवरों में MI को 35 रन चाहिए थे। अगले 2 ओवरों में 28 रन आए, जहां पैट कमिंस के ओवर में 18 रन आए यहां से MI की जीत एकतरफा हो चली थी क्योंकि टीम को 18 गेंद में मात्र 7 रन चाहिए थे। 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर सूर्यकुमार यादव ने 52 गेंद में अपना शतक पूरा किया और मुंबई की 7 विकेट से जीत सुनिश्चित की।

टी-20 रैंकिंग मे सूर्यकुमार ने बाबर आज़म को छोड़ा पीछे

टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले आईसीसी ने टी-20 रैंकिंग जारी की है। इसमें भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (861 अंक) पहले स्थान पर कायम हैंपाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम ने बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप के स्थान के अंतर को कम कर दिया है। बाबर की रेटिंग कुल 10 अंक बढ़कर 763 हो गईसूर्यकुमार अब पाकिस्तान के कप्तान से 98 रेटिंग अंक आगे हैं।