Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

युवराज, हरभजन से लेकर शार्दुल तक, टाटा ग्रुप ने तमाम क्रिकेटर्स की मदद की, रतन टाटा की टीम से खेल चुके हैं स्टार खिलाड़ी

कई दिग्गज खिलाड़ी एयर इंडिया टीम का भी हिस्सा रहे हैं। संजय मांजरेकर, रॉबिन उथप्पा और वीवीएस लक्ष्मण जैसे दिग्गज क्रिकेटर्स भी जैसे क्रिकेटर भी टाटा इकोसिस्टम का हिस्सा थे। वह एयर इंडिया में के लिए खेल चुके हैं। वहीं इंडियन एयरलाइंस ने जवागल श्रीनाथ, युवराज सिंह, हरभजन सिंह और मोहम्मद कैफ को सपोर्ट करके उन्हें आगे बढ़ने में मदद की।

युवराज, हरभजन से लेकर शार्दुल तक, टाटा ग्रुप ने तमाम क्रिकेटर्स की मदद की, रतन टाटा की टीम से खेल चुके हैं स्टार खिलाड़ी

देश की सबसे चहेती शख्सियतों में शामिल बिजनेस टायकून रतन टाटा ने बुधवार की देर रात 86 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। करोड़ों लोग उन्हें उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना कर रहा है और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। हम ये भली भांति जानते हैं कि रतन टाटा तमाम अच्छे कामों के लिए डोनेशन करते थे।

ये भी पढ़ें अरबपति रतन टाटा थे सादगी की मिशाल, बिजनेस वर्ल्ड के किंग करोड़ों के अभिभावक!

लेकिन हम में से शायद कम ही लोग जानते हों कि रतन टाटा ने कई दिग्गज क्रिकेटर्स की मदद की है। साथ ही रतन टाटा की टीम से भी कई बड़े खिलाड़ियों ने खेला है। इसमें विश्व कप जिताने वाले खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है।

टाटा ग्रुप ने की तमाम खिलाडियों की मदद

खेल में आगे बढ़ने के लिए पैसे और सपोर्ट दोनों की जरुरत होती है, उसपर भारत में क्रिकेट के क्रेज के चलते तमाम लोग क्रिकेटर बनने का फैसला करते हैं। लेकिन कई अच्छे टैलेंट कम संसाधनों की वजह से पीछे छूट जाते हैं। तो आपको बता दें, रतन टाटा के रहते हुए टाटा ग्रुप की कई कंपनियों ने भारतीय क्रिकेटर्स को आर्थिक रूप से मजबूत किया। उन्हें सपोर्ट करने के लिए नौकर दी और उनके करियर आगे बढ़ाने का माध्यम बनीं।

ये भी पढ़ें रतन टाटा ने क्‍यों नहीं की शादी? सिमी ग्रेवाल से कही थी दिल की बात 'पत्‍नी और परिवार के लिए तरसता हूं'

टाटा ग्रुप ने की मदद खिलाड़ियों ने जीता विश्वकप

रतन टाटा के टाटा ग्रुप ने तमाम खिलाड़ियों की मदद की है। जिसमें कई विश्वकप जीतने वाली टीम में भी शामिल हैं। इसका सबसे पहला और बड़ा उदाहरण मोहिंदर अमरनाथ हैं, जो 1983 की वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा थे। साथ ही वह इस टीम के उप कप्तान भी थे। टाटा ग्रुप की एयर इंडिया उन्हें सपोर्ट करती थी। वहीं, फारुख इंजीनियर टाटा मोटर्स और रूसी सुरती इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के लिए खेलते थे।

दिग्गज खेले टाटा ग्रुप से

एमएस धोनी (इंडियन एयरलाइंस)
सौरव गांगुली (टाटा स्टील)
दिलीप वेंगसरकर (टाटा पावर)
फारुख इंजीनियर (टाटा मोटर्स),
मोहिंदर अमरनाथ (एयर इंडिया)
जवागल श्रीनाथ (इंडियन एयरलाइंस),
संजय मांजरेकर (एयर इंडिया)
किरण मोरे (टीएससी)
रूसी सुरती (आईएचसीएल)
संदीप पाटिल (टाटा ऑयल मिल्स)
वीवीएस लक्ष्मण (इंडियन एयरलाइंस)
युवराज सिंह (इंडियन एयरलाइंस)
हरभजन सिंह (इंडियन एयरलाइंस)
सुरेश रैना (एयर इंडिया)
रॉबिन उथप्पा (एयर इंडिया)
मोहम्मद कैफ (इंडियन एयरलाइंस)
निखिल चोपड़ा (इंडियन एयरलाइंस)
इरफान पठान (एयर इंडिया)
आरपी सिंह (एयर इंडिया)
दिनेश मोंगिया (इंडियन एयरलाइंस)
अजीत अगरकर (टाटा स्टील)
रोहन गावस्कर (टाटा पावर),
रमेश पोवार (टाटा पावर)
शार्दुल ठाकुर (टाटा पावर)
जयंत यादव (एयर इंडिया)
झूलन गोस्वामी (एयर इंडिया)

ये खिलाड़ी रहे एयर इंडिया टीम का हिस्सा

वहीं आज के समय के कई दिग्गज खिलाड़ी एयर इंडिया टीम का भी हिस्सा रहे हैं। संजय मांजरेकर, रॉबिन उथप्पा और वीवीएस लक्ष्मण जैसे दिग्गज क्रिकेटर्स भी जैसे क्रिकेटर भी टाटा इकोसिस्टम का हिस्सा थे। वह एयर इंडिया में के लिए खेल चुके हैं। वहीं इंडियन एयरलाइंस ने जवागल श्रीनाथ, युवराज सिंह, हरभजन सिंह और मोहम्मद कैफ को सपोर्ट करके उन्हें आगे बढ़ने में मदद की, जबकि अजीत अगरकर को टाटा स्टील ने मदद की। बाद में अगरकर, युवराज और हरभजन ने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में अहम भूमिका निभाई. वहीं 2011 के वनडे वर्ल्ड कप युवराज और हरभजन ने शानदार प्रदर्शन किया था। अगर मौजूदा समय की बात करें, तो टीम इंडिया के शार्दुल ठाकुर को टाटा पावर और जयंत यादव को एयर इंडिया का सपोर्ट है।