Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Vinesh Phogat Disqualified Paris Olympic: विनेस फोगाट के लिए राहुल गांधी-अखिलेश यादव ने किया ये ट्वीट, जांच की उठाई मांग

Vinesh Phogat Disqualified Paris Olympic: ओलंपिक में वजन के हिसाब से अयोग्य साबित हुईं विनेश फोगाट के लिए देशभर में लोग न्याय की मांग कर रहे हैं। अब इस कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने एक्स पर भारतीय ओलंपिक संघ से देश की बेटी को न्याय दिलाने की उम्मीद जताई। साथ ही अखिलेश यादव ने भी न्याय की मांग की है।

Vinesh Phogat Disqualified Paris Olympic: विनेस फोगाट के लिए राहुल गांधी-अखिलेश यादव ने किया ये ट्वीट, जांच की उठाई मांग
Vinesh Phogat disqualified Paris Olympic

Vinesh Phogat Disqualified Paris Olympic: ओलंपिक में वजन के हिसाब से अयोग्य साबित हुईं विनेश फोगाट के लिए देशभर में लोग न्याय की मांग कर रहे हैं। अब इस कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने एक्स पर भारतीय ओलंपिक संघ से देश की बेटी को न्याय दिलाने की उम्मीद जताई। साथ ही अखिलेश यादव ने भी न्याय की मांग की है।

राहुल गांधी ने किया ट्वीट

राहुल गांधी ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा ‘विश्वविजेता पहलवानों को हरा कर फाइनल में पहुंची भारत की शान विनेश फोगाट का तकनीकी आधार पर अयोग्य घोषित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। हमें पूरी उम्मीद है कि भारतीय ओलंपिक संघ इस निर्णय को मजबूती से चैलेंज कर देश की बेटी को न्याय दिलाएगा। विनेश हिम्मत हारने वालों में से नहीं हैं, हमें पूरा भरोसा है कि वह अखाड़े में और अधिक मजबूती से वापसी करेंगी। आपने हमेशा देश को गौरवान्वित किया है विनेश। आज भी पूरा देश आपकी ताक़त बनकर आपके साथ खड़ा है’।

 पीएम मोदी ने भी किया था ट्वीट

पीएम मोदी ने भी विनेश फोगाट के लिए एक्स पर प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने ट्वीट किया कि विनेश, आप चैंपियनों में चैंपियन हैं! आप भारत का गौरव हैं और प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा हैं। आज का झटका दुख देता है। काश शब्द उस निराशा की भावना को व्यक्त कर पाते जो मैं अनुभव कर रहा हूं। साथ ही, मैं जानता हूं कि आप लचीलेपन का प्रतीक हैं। चुनौतियों का डटकर मुकाबला करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है। मजबूत होकर वापस आओ! हम सब आपके पक्ष में हैं।

अखिलेश यादव ने रखी न्याय की मांग

अखिलेश यादव ने भी एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा- विनेश फोगाट के फ़ाइनल में न खेल पाने की चर्चा के तकनीकी कारणों की गहरी जांच-पड़ताल हो और सुनिश्चित किया जाए कि सच्चाई क्या है और इसके पीछे की असली वजह क्या है।

जीत पर प्रियंका गांधी ने जताई थी खुशी

 ये भी पढ़ें विनेश के अयोग्य होने पर एक्स पर लोगों ने उठाए सवाल, पीएम मोदी बोले '...व्यक्त कर पाता जो मै अनुभव कर रहा'

विनेश का वेट कितना था?

Indian Express के @MihirVasavda की रिपोर्ट के मुताबिक विनेश का वजन मंगलवार को हुए मुकाबलों के लिए सही था। लेकिन मंगलवार रात को उसका वजन लगभग 2 किलो ज्यादा था। इस कारण विनेश पूरी रात नहीं सोई। वजन घटाने के लिए उसने Jogging, skipping, cycling की। लेकिन फाइनल मुकाबले से पहले विनेश का वजन 100 ग्राम ज्यादा निकला।

रिकॉर्ड बनने से पहले ही टूट गया
विनेश फोगाट भारत की ऐसी पहली महिला पहलवान थी जो ओलंपिक के किसी वर्ग के फाइनल में पहुंची थीं। पुरुष वर्ग में सुशील कुमार और रवि दाहिया को ओलंपिक फाइनल खेला था, लेकिन वो रजत पदक जीत सके थे। लेकिन विनेश फोगाट के पास कुश्ती में देश का पहला गोल्ड मेडल विजेता बनने का मौका था, लेकिन महज 50 ग्राम वजन ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।