Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, हादसे में पांच लोग झुलसे

Gas Cylinder Fire: कौशांबी के घर में खाना बनाते समय रसोई घर के सिलेंडर में आग लग गई। इस दौरान आग की चपेट में आने 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

Gas Cylinder Fire: कौशांबी जिले में खाना बनाते समय रसोई घर के सिलेंडर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से पांच लोग झुलस गए, जबकि तीन घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन दल के लोगो ने आग पर काबू पाया। सभी घायलों को मंझनपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू

मंझनपुर थाना क्षेत्र थांबा गाँव के रहने वाले राममिलन के घर में खाना बनाते समय सिलेंडर लीकेज होने के चलते आग लग गई। आग लगने से 5 लोग बुरी तरह से झुलस कर घायल हो गए। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग ने गांव के तीन घरों को अपनी चपेट में ले लिया। विकराल होती आग की सूचना पर मंझनपुर थाना और फायर ब्रिगेड की टीमों ने काफी देर की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से आग से झुलसे सभी लोगों को मंझनपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज जारी है।

 

बाइट- जय प्रकाश, डॉक्टर

रिपोर्ट- सुधीर पाल