Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

दूसरे चुरण का चुनाव, देखना है कौन किस पर कितना भारी... किसकी होगी जीत और किसकी हारी

26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होना है। जिसमें से यूपी की 8 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इन 8 सीटों में 7 सीटों पर BJP और सीट पर BSP का कब्जा है। अलीगढ़, बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, मेरठ और गौतम बुद्धनगर सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। और अमरोहा सीट पर BSP का कब्जा है। वहीं BJP की नजर इस बार अमरोहा सीट पर है। आइए एक नजर डालते हैं इन 8 सीटों पर।

दूसरे चुरण का चुनाव, देखना है कौन किस पर कितना भारी... किसकी होगी जीत और किसकी हारी

26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होना है। जिसमें से यूपी की 8 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इन 8 सीटों में 7 सीटों पर BJP और सीट पर BSP का कब्जा है। अलीगढ़, बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, मेरठ और गौतम बुद्धनगर सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। और अमरोहा सीट पर BSP का कब्जा है। वहीं BJP की नजर इस बार अमरोहा सीट पर है। आइए एक नजर डालते हैं इन 8 सीटों पर।

अलीगढ़ लोकसभा सीट

अलीगढ़ सीट पर 2014 से BJP का कब्जा है। सतीश गौतम लगातार दो बार से यहां से सांसद है। पार्टी ने तीसरी बार टिकट देकर सतीश गौतम पर भरोसा जताया है। वहीं बसपा ने हितेन्द्र कुमार पर दांव लगाया है। इंडिया गठबंधन से सपा प्रत्याशी चौधरी बिजेन्द्र सिंह को मैदान में उतारा है।

अमरोहा लोकसभा सीट

अमरोहा सीट पर BSP की टिकट से दानिश अली सांसद रहे हैं। दानिश अली इस बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं कंवर सिंह तबंर BJP  की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं BSP ने इस बार मुजाहिद हुसैन को मैदान में उतारा है।

बागपत लोकसभा सीट

चौधरी चरण सिंह के परिवार का गढ़ रही बागपत सीट पर 47 वर्षों बाद इस परिवार का कोई सदस्य चुनाव नहीं लड़ रहा है। रालोद ने राष्ट्रीय सचिव राजकुमार सांगवान को उतारा है। वहीं सपा ने पहले पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। साथ ही बसपा ने दिल्ली हाई कोर्ट के अधिवक्ता प्रवीण बंसल पर दांव लगाया है।

बुलंदशहर लोकसभा सीट

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित बुलंदशहर सीट दो वर्तमान सांसदों के बीच चुनावी जंग की गवाह बनी हुई है। भाजपा ने यहां पिछली दो बार लगातार जीत दर्ज कर चुके भोला सिंह को जीत की हैट्रिक लगाने की मुराद पूरी करने का अवसर दिया है। तो बसपा ने नगीना के सांसद गिरीश चंद्र को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने शिवराम वाल्मीकि को प्रत्याशी बनाया है।

गाजियाबाद लोकसभा सीट

गाजियाबाद लोकसभा से BJP ने मौजूदा सांसद जनरल वीके सिंह की जगह विधायक अतुल गर्ग को अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने डॉली शर्मा पर फिर से भरोसा जताया है। साथ ही BSP ने नंद किशोर पुंडीर को मैदान में उतारकर मुकाबले को रोचक बनाने की कोशिश की है।

मथुरा लोकसभा सीट

मथुरा लोकसभा क्षेत्र में भाजपा सांसद हेमा मालिनी जीत की तिकड़ी लगाने की तैयारी में जुटी हैं, तो उनकी राह रोकने के लिए कांग्रेस के मुकेश धनगर और जाट बिरादरी के सेवानिवृत्त आइआरएस अधिकारी सुरेश सिंह बसपा प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं।

 मेरठ लोकसभा सीट

रामायण में प्रभु श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल के बतौर भाजपा प्रत्याशी मैदान में उतरने से यह सीट चर्चा में है। गोविल मेरठ सीट पर भाजपा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल की जीत की हैट्रिक के सिलसिले को आगे बढ़ाने के लिए पसीना बहा रहे हैं। सपा ने सरधना विधायक अतुल प्रधान पर दांव लगाया है। वहीं बसपा ने देवव्रत त्यागी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट

गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट से दो डाक्टरों के बीच चुनावी जंग में बसपा तीसरा कोण उभारने में जुटी है। पेशे से चिकित्सक सांसद डॉ. महेश शर्मा इस सीट से जीत की तिकड़ी बनाने के लिए मैदान में हैं। वहीं सपा ने डॉ. महेन्द्र नागर पर भरोसा जताया है। साथ ही बसपा ने पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह सोलंकी को मैदान में उतारा है। 

मिशन-80 का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा इस चरण की सभी सीटें जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। तो पिछले चुनाव में मात्र एक सीट जीत पाई बसपा के लिए अपनी सफलता को दोहराने की चुनौती होगी। वहीं दूसरे चरण में BJP की नजर 8 सीटों पर है। इन 8 सीटों पर BJP का पहले से ही कब्जा है। रही अमरोहा सीट तो वहां भी BJP ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है। बीते दिनों ने पीएम मोदी ने अमरोहा में एक जनसभा को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मोहम्मद शमी की जमकर तारीफ की थी। अब देखना होगा कि अमरोहा सीट पर किस पार्टी का झंडा बुलंद रहेगा।