Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

मजदूरी की, लोगों से उधार लिया, फिर पत्नी को पढ़ाया, लेखपाल बनते ही पत्नी ने छोड़ दिया पति का साथ

Jhansi Lekhpal’s Wife Viral News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एसडीएम ज्योति मौर्य पार्ट-2 जैसा मामला सामने आया है। यहां एक पति ने मजदूरी करके और लोगों से उधार लेकर अपनी पत्नी को पढ़ाया लिखाया। जिसके बाद लेखपाल बनते ही पत्नी ने अपने पति का साथ छोड़ दिया और फरार हो गई। पीड़ित पति अब न्याय की गुहार में दर-दर भटक रहा है।

मजदूरी की, लोगों से उधार लिया, फिर पत्नी को पढ़ाया, लेखपाल बनते ही पत्नी ने छोड़ दिया पति का साथ

Jhansi Lekhpal’s Wife Viral News:  क्या शादी के बाद पत्नी को पढ़ाना गलत है? क्या ज्यादा पढ़ लिखकर पत्नियां पति को छोड़ देती है? ये सवाल बहुत से लोगों के मन में है। ये सवाल तब से उठ रहा हैं जबसे यूपी की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य का मामला चर्चा में आया था। अब ठीक वैसा ही एक और मामला झांसी से सामने आ गया। लोग इस मामले को ज्योति मौर्य पार्ट-2 बता रहें हैं। जहां एक युवक ने अपनी पत्नी को पढ़ाया लिखाया, जब पत्नी लेखपाल बन गई तो उसने अपने पति को छोड़ दिया।

क्या है ज्योति मौर्य पार्ट-2 मामला

झांसी में पेशे से कारपेंटर का काम करने वाले युवक ने प्रेम विवाह किया था। उसका दावा है कि उसने मेहनत मजदूरी कर अपनी पत्नी को खूब पढ़ाया लिखाया।  कुछ समय पहले जब पत्नी की सरकारी नौकरी लग गयी, तो पत्नी ने उसका साथ छोड़ दिया। यहां तक की पत्नी उसके साथ शादी होने की बात से ही मुकर गई है। अब परेशान पति न्याय की गुहार लगा रहा है।

 राम मंदिर में रचाई थी दोनों ने शादी

पीड़ित पति ने बताया कि रिचा से उसकी मुलाकात 5-6 साल पहले हुई थी। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर 6 महीने बाद दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने फिर एक दूसरे के साथ सात फेरे लेने का फैसला किया। नीरज और रिचा ने ओरक्षा मंदिर में एक दूसरे से शादी की। और सात जन्मों के लिए एक होने की कसमें खाई। दोनों का जीवन हंसी- खुशी चल रहा था। रिचा को पढ़ने का शौक था इसलिए नीरज ने मजदूरी करके और लोगों से पैसे उधार लेकर अपनी पत्नी को पढ़ाया लिखाया। जिसके बाद रिचा की सरकारी नौकरी  लग गई और वो लेखपाल बन गई। इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिस कारण वह मायके चली गई थी। फैमिली कोर्ट में उसने सेक्शन 9 दायर कर उसे अपने घर बुलाया था। जनवरी महीने में रिचा का लेखपाल पद पर चयन हो गया। लेखपाल के पद पर चयन होने के बाद वह 18 जनवरी को उसे छोड़कर चली गई।

पति ने बयां किया दर्द

रिचा के पति नीरज ने बताया, "मैं 18 जनवरी से परेशान हूं। मेर धर्मपत्नी रिचा सोनी, जोकि अब लेखपाल बन गई हैं। इसलिए मुझे छोड़कर चली गई हैं।जिस कारण मैं दर-दर भटक रहा हूं। मैं अपनी पत्नी के लिए हर जगह जा चुका हूं, लेकिन पत्नी नहीं मिल रही है।आज उसे लेखपाल का नियुक्ति पत्र मिलना था, जब इसकी जानकारी हुई तो मैं कलेक्ट्रेट आया हुआ था। उसे खोजने के लिए हर जगह देखा, लेकिन वह नहीं मिली। वह नियुक्ति पत्र लेकर चली गई। मैने इनके लिए हर कुछ किया।" 

ब्यूरो रिपोर्ट