Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

'जेंटलमैन' राहुल द्रविड़ ने वोटिंग सेंटर पर अपने व्यवहार से जीता एक बार फिर से सबका दिल

पूर्व भारतीय कप्तान और भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ ने बेंगलुरु में अपना वोट डाला। वो पोलिंग बूथ पर पहुंचे। राहुल द्रविड़ आम आदमी की तरह कतार में खड़े हुए, वोट डालने के बाद राहुल द्रविड़ ने मीडिया से बात की और कहा कि हर किसी को वोट करना चाहिए। ये अवसर लोकतंत्र में ही मिलता है। द्रविड़ के पूर्व साथी और महान भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले ने भी बेंगलुरु में अपने मतदान अधिकार का प्रयोग किया। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को कर्नाटक की 14 सीटों पर मतदान हो रहा है

This browser does not support the video element.

पूर्व भारतीय कप्तान और भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ ने बेंगलुरु में अपना वोट डाला। वो पोलिंग बूथ पर पहुंचे। राहुल द्रविड़ आम आदमी की तरह कतार में खड़े हुए, वोट डालने के बाद राहुल द्रविड़ ने मीडिया से बात की और कहा कि हर किसी को वोट करना चाहिए। ये अवसर लोकतंत्र में ही मिलता है। द्रविड़ के पूर्व साथी और महान भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले ने भी बेंगलुरु में अपने मतदान अधिकार का प्रयोग किया। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को कर्नाटक की 14 सीटों पर मतदान हो रहा है।

कर्नाटक, जो 543 सदस्यीय संसद में 28 सीटों का योगदान देता है में दो चरणों में मतदान होगा। इसमें 14 सीटों पर आज मतदान चल रहा है, जिसमें उडुपी चिकमगलूर, हसन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु सेंट्रल, बेंगलुरु दक्षिण, चिकबल्लापुर और कोलार सीट शामिल हैं।