Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

दीपिका-रणवीर के घर गूंजी नन्ही परी की किलकारियां, अब बेबी गर्ल के लिए मां दीपिका लेंगी काम से छुट्टी!

Deepika Padukone Maternity Break: दीपिका पादुकोण अपने बच्चे संग टाइम बिताना चाहती हैं। जिसके लिए वो 5 महीने या इससे ज्यादा का ब्रेक ले सकती हैं। बताया जा रहा है कि दीपिका ने काफी पहले ही इस ब्रेक के लिए अप्लाई कर लिया था, मगर इस दौरान वर्क कमिटमेंट्स के चलते उन्होंने 'सिंघम अगेन' की शूटिंग पूरी की। वो मार्च 2025 तक ब्रेक पर रहेंगी।

1/6

Deepika Padukone Maternity Break: बॉलीवुड के फेवरेट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर नन्ही परी आई है। दोनों बेबी गर्ल के पेरेट्स बन गए हैं। सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज से लेकर फैंस तक, सभी न्यू पेरेंट्स को बधाई दे रहे हैं। शनिवार को दीपिका पादुकोण हॉस्पिटल में एडमिट हुई थी, अब रविवार को दीपिका मां बन गई हैं।

2/6

दीपिका पादुकोण के बारे में तमाम सेलिब्रिटीज ने इंटरव्यू में तारीफ करते हुए उन्हें एक सिंपल और इमोशनल एक्ट्रेस बताया हैं। तो अब न्यू मदर बनी दीपिका ने इसका सुबूत भी दे दिया है। वो अपनी बेबी गर्ल के साथ समय बिताने के लिए काम से ब्रेक ले रही हैं।

3/6

दीपिका पादुकोण लेंगी मैटरनिटी लीव

दीपिका पादुकोण अपने बच्चे संग टाइम बिताना चाहती हैं। जिसके लिए वो 5 महीने या इससे ज्यादा का ब्रेक ले सकती हैं। बताया जा रहा है कि दीपिका ने काफी पहले ही इस ब्रेक के लिए अप्लाई कर लिया था, मगर इस दौरान वर्क कमिटमेंट्स के चलते उन्होंने 'सिंघम अगेन' की शूटिंग पूरी की। वो मार्च 2025 तक ब्रेक पर रहेंगी।

4/6

दीपिका की अपकमिंग फिल्म की बात करें, तो वो अजय देवगन की सिंघम अगेन में दिखाई देंगी। जिसके क्लाइमेंस को लेकर काफी बज बना हुआ है। इस साल जनवरी में ऋतिक रोशन के साथ उनकी मूवी 'फाइटर' रिलीज हुई थी। वहीं वो कल्कि में मां के रोल में नजर आईं थीं।

5/6

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इसी साल जनवरी में अपने आने वाले बच्चे की खबर को फैंस के साथ शेयर किया था। तब कपल ने बताया था कि वो सिंतबर में पेरेट्स बनेंगे। तो हाल ही में दीपिका पादुकोण के 28 सिंतबर को मां बनने की खबर सामने आई थी। लेकिन शनिवार को दीपिका पादुकोण के हॉस्पिटल पहुंचने के बाद से ही उनकी डिलीवरी के कयास लगाए जा रहे थे।

6/6

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने लंबे समय तक एक -दूसरे को डेट किया था। जिसके बाद 14 नवम्बर 2018 को कपल ने इटली में शादी कर ली। दीपिका और रणवीर बॉलीवुड के फेवरेट कपल कहे जाते हैं।