Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

माइक के बिना मोबाइल की रोशनी में गरजीं प्रियंका गांधी, रायबरेली में गाड़ी पर चढ़कर की चुनावी सभा, देखें वीडियो

रायबरेली में प्रियंका गांधी की जनसभा के दौरान लाइट नहीं थी, माइक नहीं चला। जिसके बाद प्रिंयका गांधी ने गाड़ी पर चढ़कर लोगों को संबोधित किया। कार्यकर्ता नीचे मोबाइल की टॉर्च जलाकर खड़े रहे। प्रियंका गांधी प्रचार के दौरान कभी गाड़ी के ऊपर बैठी दिखती हैं, तो कभी खड़े होकर लोगों को संबोधित कर रही हैं।

This browser does not support the video element.

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बीती बुधवार को रायबरेली में चुनावी सभाएं कीं। रायबरेली से कांग्रेस प्रत्याशी और भाई राहुल गांधी के लिए प्रियंका ने गलियों में घूम कर भाई के लिए वोट की अपील की। साथ ही नुक्कड़ सभाओं में जाकर भाषण दिया।

प्रियंका गांधी ने रायबरेली में 12 जगहों पर जनसभा को संबोधित किया। ऐसे में रात को हुई एक जनसभा का एक वीडियो काफी वायरल है। जिसमें देखा जा रहा है, प्रियंका गांधी ने गाड़ी के ऊपर खड़े होकर लोगों को संबोधित किया।

दरअसल, उनकी जनसभा के दौरान लाइट नहीं थी। माइक नहीं चला। जिसके बाद प्रिंयका गांधी ने माइक के गाड़ी पर चढ़कर लोगों को संबोधित किया। कार्यकर्ता नीचे मोबाइल की टॉर्च जलाकर खड़े रहे। प्रियंका गांधी प्रचार के दौरान कभी गाड़ी के ऊपर बैठी दिखती हैं, तो कभी खड़े होकर लोगों को संबोधित कर रही हैं।

उन्होंने पीएम मोदी पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता के सवालों पर मौन साध लेते हैं। जनता को पांच किलो राशन दे दो, लेकिन रोजगार नहीं देना है। सैम पित्रोदा के बयान पर कहा कि अमेरिका में किसी ने उल्टा-सीधा बयान दिया, तो कहा गया कि ये क्रांगेस की नीति है।