Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

वैभव गहलोत ने बताया उनकी सीट पर पिता अशोक गहलोत करते हैं कितना प्रचार?

राजस्थान की राजनीति में कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लग रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत क बेटे वैभव गहलोत काफी चर्चा में हैं। वैभव गहलोत राजस्थान की जालोर-सिरोही लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। जहां पर उनके लिए, पूर्व सीएम अशोक गहलोत और बाकी परिवार के प्रचार करने को लेकर खूब सुर्खियां चल रहीं हैं। भारत रफ़्तार के संवाददाता जितेश जेठानंदानी ने जब उनसे परिवारवाद और पिता-पुत्र संबंध को लेकर सवाल पूछे, तो वैभव गहलोत ने क्या जवाब दिए। आइए जानते हैं....

वैभव गहलोत ने बताया उनकी सीट पर पिता अशोक गहलोत करते हैं कितना प्रचार?
भारत रफ़्तार पर वैभव गहलोत का शानदान इंटरव्यू

राजस्थान की राजनीति में कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लग रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत क बेटे वैभव गहलोत काफी चर्चा में हैं। वैभव गहलोत राजस्थान की जालोर-सिरोही लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। जहां पर उनके लिए, पूर्व सीएम अशोक गहलोत और बाकी परिवार के प्रचार करने को लेकर खूब सुर्खियां चल रहीं हैं। भारत रफ़्तार के संवाददाता जितेश जेठानंदानी ने जब उनसे परिवारवाद और पिता-पुत्र संबंध को लेकर सवाल पूछे, तो वैभव गहलोत ने क्या जवाब दिए। आइए जानते हैं....


परिवारवाद पर क्या बोले वैभव गहलोत? 
वैभव गहलोत से जब परिवारवाद को लेकर सवाल पूछे गए, तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ‘राजनीति में आरोप लगाना उनका ( विपक्षी पार्टी) काम है। लोग जानते हैं कि 15-17 साल मेरा क्या संघर्ष रहा है। सबको पता है लाठियां खाई हैं, समाचार-पत्रों से भी सबको पता ही है। पार्टी में पद लेने में मुझे 10 साल लगे। भाजपा का तो काम है आरोप लगाना’। 


बेटे की सीट पर पिता गहलोत कर रहे खूब प्रचार?
जब वैभव गहलोत से उनकी लोकसभा सीट जालोर-सिरोही पर पार्टी प्रमुख अशोक गहलोत प्रचार के लिए काफी ध्यान दे रहे हैं, ये सवाल सामने रखा गया। तो उन्होंने कहा- ‘कहां दे रहे हैं, वहीं तो मैं कहना चाहता हूं कि वो अपना समय दें। वो कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चेयरमैन हैं, तो झुंझुनू, सीकर, जयपुर, उदयपुर, कभी बाड़मेर में होते हैं....वो सभी के नामंकन में गए थे, तो यहां पर भी आ गए। ये अलग से क्या ही है। एक बार प्रियंका जी को आना था, तब आए थे। एक बार और आ गए। उनके पास बड़ी जिम्मेदारी है, कैंपेन कमेटी की। जिस तरह से बाकी सीटे हैं, उसी तरह से ये ( जालोर-सिरोही ) भी एक सीट है’। 


अशोक गहलोत कौन हैं पिता या पार्टी के लीडर?
पिता अशोक गहलोत को लेकर जब संवाददाता ने ये सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं, वो यहां कुछ समय दें अपना। उनके बार कैंपेन कमेटी की जिम्मेदारी है, मैं ये बात समझता हूं।