Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Yati Narsinghanand : रूस में पढ़ाई, इंग्लैंड में नौकरी,कौन है 'नबी' का अपमान करने वाले महंत यति नरसिंहानंद? जानें यहां

महंत यति नरसिंहानंद फिर विवादों में है। गाजियाबाद में विशेष समुदाय के खिलाफ बयानबाजी से माहौल गरमा गया है। ऐसे ें जानिए कौन है यति नरसिंहानंद और क्या है उनका विदेशी शिक्षा से धर्मगुरु बनने का सफर?

Yati Narsinghanand : रूस में पढ़ाई, इंग्लैंड में नौकरी,कौन है 'नबी' का अपमान करने वाले महंत यति नरसिंहानंद? जानें यहां

हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले महंत यति नरसिंहानंद विवादों में हैं। वह गाजियाबाद में एक कार्यक्रम में शिरकत पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने विशेष समुदाय के जुड़ी धार्मिक बयानबाजी की। उनके बयान पर कई मुस्लिम धर्मगुरुओं ने आपत्ति जताई है,साथ ही पुलिस ने भी यति नससिंहानंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोशल मीडिया पर लोग उनके बयान पर नाराजगी जता रहे हैं। ऐसे में जानेंगे आखिर यति नरसिंहानंद कौन है।

ये भी पढ़ें-

आखिर कौन है महंत यति नरसिंहानंद?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महंत यति नरसिंहानंद खुद को गाजियाबाद के शिव शक्ति धाम स्थित डासना मंदिर के महंत बताते हैं। कहा तो ये भी जाता है वह अखिल भारतीय संत परिषद के राष्ट्रीय संयोजक का कार्यभार भी संभालते हैं। उन्होंने भारत नहीं बल्कि विदेश से पढ़ाई की है। इसके अलावा वह रूस की राजधानी मॉस्को-लंदन समेत कई शहरों में काम कर चुके हैं। वह हिंदू स्वामिभान नामक संस्था के प्रमुख हैं। जिसका जिम्मा यति खुद संभालते हैं।

मेरठ के रहने वाले यति नरसिंहानंद

बता दें, यति नरसिंहानंद मेरठ से ताल्लुक रखते है। उनका असली नाम दीपक त्यागी बताया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स तो ये भी दावा करती हैं कि उनके पिता सरकारी पद पर थे। उनके परिवार में कुल 5 भाई-बहन हैं। नरसिंहानंद को पढ़ने में दिलचस्पी रखते थे इसलिए वह 1989 में रूस चले गए और केमिकल टेक्नोलॉजी की पढ़ाई की हालांकि वक्त के साथ उनका मन में आध्यत्म से जुड़ने लगा इसलिए वह भारत वापस लौट आए।

पुलिस ने 10 लोगों को किया अरेस्ट 

 यति नसिंहानन्द के बयान पर शुरू हुआ बवाल लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते पुलिस सतर्क हो गई है। रविवार सुबह मंदिर में हिंदू संगठनों की बैठक बुलाई गई। पुलिस ने प्रदर्शन कर लोगों पर कार्रवाई शुरूर कर दी है। अभी तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, सुरक्षा और शांति व्यवस्था कायम करने के लिए डासना,मसूरी और कैला भट्टा समेत कई जगहों पर भारी पुलिस बल तैनात है।