Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Bulandshahr Accident: रक्षाबंधन मनाने जा रहे थे घर! बुलंदशहर में हुआ भीषण हादसा, 10 लोगों की मौत, 27 घायल

Bulandshahr Accident: बुलंदशहर के इस भयानक एक्सीडेंट के बाद लोगों ने चक्का जाम कर दिया। इस एक्सीडेट में पिकअप और बस बुरी तरह तहस-नहस हो गईं। जैसे ही ये भिड़त हुई, आस-पास खलबल मच गई, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

Bulandshahr Accident: रक्षाबंधन मनाने जा रहे थे घर! बुलंदशहर में हुआ भीषण हादसा, 10 लोगों की मौत, 27 घायल
Bulandshahr Accident

के बुलंदशहर जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र में एक बस और पिकअप गाड़ी में भयंकर टक्कर हो गई। जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 27 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनका ईलाज जारी है।

रक्षाबंधन मनाने जा रहे थे घर, हो गया भयानक एक्सीडेंट

बुलंदशहर के इस भयानक एक्सीडेंट के बाद लोगों ने चक्का जाम कर दिया। इस एक्सीडेट में पिकअप और बस बुरी तरह तहस-नहस हो गईं। जैसे ही ये भिड़त हुई, आस-पास खलबल मच गई, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एक्सीडेंट की जानकारी जैसे ही मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों को मिली। गुस्साए लोगों ने चक्का जाम कर दिया। लेकिन पुलिस ने स्थिती को संभाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये लोग गाजियाबाद की एक ब्रेड कंपनी में मजदूरी करने वाले करीब 35 से अधिक मजदूर पिकअप में गाजियाबाद से अलीगढ़ जनपद की तहसील अतरौली के गांव रायपुर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए जा रहे थे।

ये भी पढ़ें

घटना के बारे में जानकारी देते हुए बुलंदशहर डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि कुल 10 लोगों की मौत हुई है, जबकि 27 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्सीडेंट बस और मैक्स गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर से हुआ है।

 रिपोर्ट- सुधीर पाल