Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

हनी सिंह बोले 'रफ्तार ने छुए थे मेरे पैर', फिर बादशाह पर बड़ी बात कहकर बोले किसी के कहने पर वो बदल गया!

हनी सिंह से पूछा गया कि क्या उन्हें बादशाह से कोई गिला-शिकवा है, तो उन्होंने कहा कि नाराजगी अपनों से होती है। परायों से नहीं। क्लाइंट से थोड़ी ना होती है। वो मेरे लिए बस एक क्लाइंट थे। हनी सिंह ने बताया वो बादशाह से आखिरी बार एक दोस्त की बर्थडे पार्टी पर मिले थे। दोनों ने साथ में बियर पी और भांगड़ा किया।

हनी सिंह बोले 'रफ्तार ने छुए थे मेरे पैर', फिर बादशाह पर बड़ी बात कहकर बोले किसी के कहने पर वो बदल गया!

भारत में रैपिंग के किंग यो यो हनी सिंह और बादशाह एक समय पर दोस्त हुआ करते थे, लेकिन अब दोनों एक-दूसरे को लेकर अक्सर बयानबाजी करते रहते हैं। जब दोनों दोस्त थे, तब उनकी जोड़ी म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचा रही थी। अब जब दोनों दोस्त नहीं है, तब उनके फैंस आपस में जुबानी जंग लड़ते दिखते हैं। हाल ही में हनी सिंह ने एक यूट्बूय चैनल को दिए इंटरव्यू में कई बातें कहीं, जिससे वो फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। 

हनी सिंह ने बादशाह पर कसा तंज

हनी सिंह ने कहा कि बादशाह साहब एक बहुत बड़े अफसर के बेटे हैं। उनके पिताजी ने मुझे पैसे दिए थे कि मैं बादशाह के इंग्लिश एल्बम के लिए म्यूजिक बनाऊं। वो ऐसा टैलेंट नहीं जिन्हें सड़क से उठाया गया हो। बादशाह मुझसे दो-तीन बार मिला। उनका परिवार यहीं रहता था। उसने इंटरव्यू में कहा भी था कि हनी सिंह मेरे पापा से मिले। जो पहले से अमीर हो, उसे माफिया मुंडीर जैसे छोटे प्लेटफॉर्म की जरूरत क्या है।

हनी सिंह ने बादशाह को बताया क्लाइंट

फिर जब हनी सिंह से पूछा गया कि क्या उन्हें बादशाह से कोई गिला-शिकवा है, तो उन्होंने कहा कि नाराजगी अपनों से होती है। परायों से नहीं। क्लाइंट से थोड़ी ना होती है। वो मेरे लिए बस एक क्लाइंट थे। हनी सिंह ने बताया वो बादशाह से आखिरी बार एक दोस्त की बर्थडे पार्टी पर मिले थे। दोनों ने साथ में बियर पी और भांगड़ा किया।

ये भी पढे़ं अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने 'बेटी' का घर में किया स्वागत! वीडियो देख चहक उठे फैंस

आपको बता दें, माफिया मुंडीर बैंड में यो यो हनी सिंह, रफ्तार, बादशाह, इक्का, जे स्टार, अल्फाज, मनी अलूजा और निंजा शामिल थे या यूं कहिए कि इन्होंने मिलकर ग्रुप बनाया था। ग्रुप टूटने के बाद रफ्तार और बादशाह कई बार हनी सिंह के खिलाफ बोलते दिखे। रफ्तार के बारे में बात करते हुए हनी सिंह ने कहा कि बादशाह से ज्यादा रफ्तार ने मेरे खिलाफ डिस ट्रैक निकाले हैं, पर मैं रफ्तार का सम्मान करता हूं। वो सड़क से उठा टैलेंट है और उसे उठाने वाला ऊपरवाला है। मैंने सिर्फ उसे चुना, क्योंकि वो उसमें अच्छा टैलेंट है। वो बात अलग है कि किसी कहने पर वो मेरे खिलाफ बोलने लगा। पर मैंने कुछ नहीं किया। वो कहता है कि उसने मेरे गाने लिखे, उसने मेरा गाना 'ब्राउन रंग' लिखा, तो मेरे पास तो सिर्फ करियर के दो साल थे, उसके पास तो सात-आठ साल थे, वो अपने लिए कोई 'ब्राउन रंग' क्यों नहीं लिख पाया। 

हनी सिंह बोले रफ्तार ने छुए थे पैर

हनी सिंह बताते हैं कि रफ्तार दिल का बुरा नहीं है। मैंने एक बार फ्लाइट बोर्ड की। एक हाथ उठता है और आवाज आती है, ‘पाजी’। तो मैंने सोचा कि शायद कोई फैन होगा, इसलिए मैं बैठ गया। वो रफ्तार था, साथ में उसकी पत्नी भी थी। उसने मैरे पैर छूकर माफी मांगी, कहा कि पाजी आज के बाद कभी गलती नहीं होगी। मैंने भाई कोई बात नहीं। तुम एंजॉय करो। इसके 6 महीने बाद उसने मेरे खिलाफ डिस ट्रैक निकाल दिया। मैंने आज तक ये बात किसी इंटरव्यू में नहीं बताई कि रफ्तार ने मुझसे माफी मांगी। उस बंदे की अपने बयान पर स्टेबिलिटी नहीं है।

ये भी पढ़ें क्यों टूटा 'माफिया मुंडीर'? हनी सिंह बोले बादशाह अपने डर के चलते नहीं रह सके साथ!

बादशाह के साथ कभी काम नहीं करेंगे हनी सिंह

हनी सिंह कहते हैं कि जहां तक टैलेंट की बात है, मैं रफ्तार के बारे में एक बार फिर सोच लूं। लिल गोलू और इक्का के साथ मैं काम करूंगा। लेकिन बादशाह के साथ कभी नहीं। क्योंकि वो कभी भी माफिया मुंडीर का हिस्सा नहीं थे।