Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Churu news: एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ का अलग अंदाज में मनाया गया जन्मदिन, स्कूली बच्चे हुए शामिल

विनोद जाखड़ के नेतृत्व में राजस्थान एनएसयूआई प्रदेश में परचम लहरा रही है और सरकार की विफलताओं का प्रदर्शनों द्वारा मूंह तोड़ जवाब दे रही है। प्रदेश के एनएसयूआइ प्रतिनिधि विनोद जाखड़ जी के नेतृत्व में आने वाले समय में पूरे राजस्थान में कंधे से कंधा मिलाकर सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ेंगे।

Churu news: एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ का अलग अंदाज में मनाया गया जन्मदिन, स्कूली बच्चे हुए शामिल

चूरू में आज ग्राम सोमासी में एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ का जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया गया। इस मौके पर यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव महेश ढूकिया, पूर्व लोहिया कॉलेज संयुक्त सचिव पुलकित चौधरी, छात्र नेता आदिल गोरी, छात्र नेता फरमान खान, यूथ कांग्रेस पूर्व महासचिव गुलज़ार खान, यूथ कांग्रेस जिला महासचिव मो. सलीम दिनेश पूनिय, प्रमोद ढूकिया, लतीफ खान, असलम खान, फारूक खान ने प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ जी का जन्मदिन  सोमसी में स्कूल के बच्चों के साथ केक काटकर और बच्चों को पाठ्य पुस्तक सामग्री वितरित कर मनाया और जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़िए-jalaur news: नए जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गवांडे ने किया पदभार ग्रहण, बताया किन मुद्दों पर रहेगा फोकस 

 लोहिया कॉलेज के पूर्व सचिव पुलकित चौधरी ने दी जानकारी

पुलकित चौधरी ने कहा कि विनोद जाखड़ के नेतृत्व में राजस्थान एनएसयूआई प्रदेश में परचम लहरा रही है और सरकार की विफलताओं का प्रदर्शनों द्वारा मूंह तोड़ जवाब दे रही है। प्रदेश के एनएसयूआइ प्रतिनिधि विनोद जाखड़ जी के नेतृत्व में आने वाले समय में पूरे राजस्थान में कंधे से कंधा मिलाकर सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ेंगे। छात्र नेता पुलकित चौधरी ने कहा कि चूरू जिले में एनएसयूआई का हर प्रतिनिधी प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ के साथ संघर्ष करेगा। रिपोर्ट- कौशल शर्मा