Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

प्रशासन कब तक रहेगा मौन?, शिकारियों ने एक रात में किया कई हिरणों का शिकार...

चौहटन वृत्ताधिकारी कृतिका यादव ने बताया कि शेरपुर गांव में हिरणों के शिकार का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण शिकारियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं, मौके पर मिले 10 हिरणों के शव

प्रशासन कब तक रहेगा मौन?, शिकारियों ने एक रात में किया कई हिरणों का शिकार...

जिले के लीलसर थाना क्षेत्र में बड़ी संख्या में हिरणों के शिकार का मामला सामने आया है। हिरण शिकार की घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। शिकार को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। सूचना मिलने पर पुलिस, प्रशासन और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़िए- Jaisalmer News: जैसलमेर में हर घर तिरंगा रैली का शानदार आयोजन, डीएम ने दिलाई ये शपथ, देखें वीडियो

चौहटन वृत्ताधिकारी कृतिका यादव ने बताया कि शेरपुर गांव में हिरणों के शिकार का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण शिकारियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 13 हिरणों का शिकार किए जाने की बात सामने आई है। यहां मौके पर करीब 9-10 शव पड़े हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सरपंच हीरालाल के अनुसार लीलसर ग्राम पंचायत के शेरपुर में रविवार रात अज्ञात शिकारियों ने टार्च की रोशनी की सहायता से लाठियों से वार कर 10 से अधिक हिरणों को मार डाला। स्थानीय लोगों को जब हिरणों के शिकार की जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे, लेकिन सूचना मिलते ही शिकारी मृत हिरणों को वहीं छोड़कर भागने में सफल हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात को शिकारियों ने गांव में बड़ी संख्या में हिरणों का शिकार किया। उन्होंने बताया कि मौके पर दस हिरणों के शव पड़े हैं।

मौके पर मिले 10 हिरणों के शव

चौहटन थाना पुलिस और वन विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि शिकारियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। सरपंच हीरालाल के अनुसार बीती रात अज्ञात शिकारियों ने हिरणों का शिकार किया। उन्होंने कहा कि कितने हिरणों का शिकार किया गया, इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन मौके पर करीब 10 मृत हिरणों के शव पड़े हैं। घटना से वन्यजीव प्रेमियों में रोष है।