Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Tarang Shakti 2024: जोधपुर में वायु सेना का युद्धाभ्यास, करतब दिखाते लड़ाकू विमान, रक्षा मंत्री भी रह गए हैरान

Indian Air Force Rajasthan:भारतीय वायुसेना राजस्थान के जोधपुर में 'तरंग शक्ति' नामक अभ्यास कर रही है। अभ्यास के साथ ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भरत रक्षा विमानन प्रदर्शनी 2024 का उद्घाटन किया।

Tarang Shakti 2024:  जोधपुर में वायु सेना का युद्धाभ्यास, करतब दिखाते लड़ाकू विमान, रक्षा मंत्री भी रह गए हैरान

राजस्थान में भारतीय वायुसेना अभी तक का सबसे बड़ा अभ्यास 'तरंग शक्ति' कर रही है। जिसमें शिरकत करने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को जोधपुर पहुंचे। ये युद्धाभ्यास एयरफोर्स के सबसे बड़े मल्टीनेशनल हवाई अभ्यासों में से है। जहां वायुसेना भारत रक्षा विमानन प्रदर्शनी 2024 की मेजबानी करेगा। जिसका उद्घाटन रक्षामंत्री ने किया। बता दें, ये अभियान 14 सितंबर तक चलेगा। वहीं, प्रदर्शनी में रक्षा उपकरणों,उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। 

ये भी पढ़ें- Tarang Shakti 2024: तीनों सेनाओं वाइस चीफ ने 'तेजस' जेट में भरी उड़ान, पाकिस्तान ने देखा भारत का दम !

अभियान के तहत भारतीय कौशल प्रदर्शित 

तरंग शक्ति अभियान के तहत DRDO भी अपने निजी उद्योगों के उपकरण प्रदर्शित करेगा। वहीं भरतीय विमानन उद्योग के प्रतिभागियों की कला देखने और उसने जुड़ने का ये अच्छा अवसर है। बता दें, भारतीय रक्षा विमानन प्रदर्शनी का लक्षय तरंग शक्ति 2023 में भाग लेने वाले विश्व के वायु सेना निर्मताओं के समक्ष भारतीय कौशल को प्रदर्शित करना है। 

प्रदर्शनी में होगा उत्पादों का प्रदर्शन

वहीं, वायुसेना के एयरोस्पेस डिजाइन निदेशालय भी प्रदर्शनी का प्रतिभाग करेगा। जहां कई स्टार्टअप्स, आरएफ गन, हाई एल्टीट्यूड उपग्रह, एआर, वीआर, स्मार्ट ग्लास तक विशिष्ट उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएग। इस अभियान में प्रशिक्षण, रनवे मरम्मत, फोल्डबेल फील्ड मैट जैसे उपकरण भी प्रदर्शित किए जाएंगे जो एयरोस्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ती ताकत को दिखाएंगे।  ये प्रदर्शनी भारत के स्वदेशी उपकरण को प्रदर्शित करने क लिए बड़ा मंच है।