Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

चर्चा ऐसी हो जिसका लाभ जनता को मिल सके, सभी बराबर है, समय निश्चित…

स्पीकर देवनानी ने कहा कि सदस्यों को सदन में बोलने के लिए विषय वस्तु पर अध्ययन करना चाहिए। सदस्यों को समय सीमा को ध्यान में रखते हुए अपनी बात को स्प्ष्ट तरीके से रखें

चर्चा ऐसी हो जिसका लाभ जनता को मिल सके, सभी बराबर है, समय निश्चित…

राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरूवार को सदन में कहा कि यह सदन पक्ष और प्रतिपक्ष दोनों के सदस्यों के सहयोग से चल रहा है। सदन की बैठकों को व्यवस्था से चलाने में सभी सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा है। इसके लिए सदस्यों को आसन द्वारा दी जाने वाली व्यवस्थाओं का पालन करना होगा। यहां सभी बराबर है। समय निश्चित है। यह व्यवस्था संबंधित सचेतक द्वारा की जानी है कि उन्हें कितने सदस्यों को बुलवाना है, सचेतक को उसी हिसाब से सदस्य के लिए समय भी निर्धारित करना होगा।

 ये भी पढ़े- रक्षाबंधन पर महिलाओं को राज्य सरकार का तोहफा, रोडवेज बसों में कर सकेंगी मुफ्त यात्रा  

स्पीकर देवनानी ने कहा कि सदस्यों को सदन में बोलने के लिए विषय वस्तु पर अध्ययन करना चाहिए। सदस्यों को समय सीमा को ध्यान में रखते हुए अपनी बात को स्प्ष्ट तरीके से रखें, ताकि उसका लाभ जनता को मिल सकें। देवनानी ने कहा कि यह पवित्र सदन है। जनता का सदन है। जनता की समस्याओं को उठाने का सशक्त मंच है। यदि बहस सार्थक होगी तो उसका लाभ जनता को मिल सकेगा। 

देवनानी ने कहा कि वे कठोर नहीं बनना चाहते है। इसलिए विधायकों से अपनी बात को सार्थक तरीके से रखने का आग्रह करते है। उन्हों ने कहा कि आसन का कार्य समय का पालन कराना है। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने के बजाए समस्या को स्पष्ट तरीके से उठाकर सार्थक बहस का हिस्सा बने। सार्थक बहस में विधायकगण के आने वाले सुझाव राज्य के पॉलिसी मेटर बनाने में भी सहायक होते है। 

राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सदन में कहा कि पाइन्ट ऑफ इर्न्फोरमेशन पर विधायकगणों ने विभिन्न जिलों में विभिन्न स्थानों पर बरसात से जल भराव की स्थिति के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि यह समस्या किसी एक जिले की नहीं है, पूरे राज्य में जगह-जगह गलियों और सडकों पर पानी भर गया है और आपात जैसी परिस्थितियां पैदा हो गई है। प्रदेश में जहां भी अतिवृष्टि हुई है वहां पर जन सामान्य की दिनचर्या में कठिनाइयां खडी हुई है।

विधायकगण द्वारा अपने-अपने दल के सचेतक के माध्यम से आसन से सम्पर्क किया जा सकता है। विधायकगण विधान सभा सचिव के माध्यम से भी आसन से सम्पर्क कर सकते है। देवनानी ने कहा कि बहुत ज्या‍दा स्लीप आ रही है। इसके लिए एक व्यवस्था बनानी आवश्यक है। उस व्यवस्था के तहत ही सभी लोगों को कार्य करना होगा, ताकि सभी को सुविधा हो सके। उन्होंने कहा कि सदस्यों द्वारा सीधे आसन से सम्पर्क करने की व्यवस्था ठीक नहीं है। सभी विधायकों को इस पर ध्यान देना होगा और आसन द्वारा दी गई व्यवस्था का पालन सुनिश्चित करना होगा।