Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

Trending Web Stories और देखें
वेब स्टोरी

Paris Paralympic 2024: टोक्यो पैरालंपिक का रिकॉर्ड टूटा, 29 मेडल से भारत ने मचा दी धूम, पेरिस में जीते सबसे ज्यादा गोल्ड

Paralympic Games Paris 2024: पेरिस पैरालंप‍िक गेम्स 2024 में भारत ने अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। इससे पहले पैरालंपिक गेम्स में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन टोक्यो पैरालंपिक 2020 में रहा था। जहां भारतीय दल ने 5 गोल्ड, 8 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज के साथ कुल 19 मेडल्स हासिल किए थे, तब मेडल टैली में भारत का स्थान 24वां था।

Paris Paralympic 2024: टोक्यो पैरालंपिक का रिकॉर्ड टूटा, 29 मेडल से भारत ने मचा दी धूम, पेरिस में जीते सबसे ज्यादा गोल्ड
Paralympic Games Paris 2024

Paralympic Games Paris 2024: पेरिस ओलंपिक में भले ही भारत को उम्मीद के मुताबिक मेडल हाथ न लगे हों, लेकिन पेरिस पैराओलंपिक 2024 में भारतीय दल ने कमाल का प्रदर्शन किया है। रविवार को पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत का सफर समाप्त हो गया। लेकिन पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय दल ने बेहद शानदार करते हुए 29 मेडल हासिल किए हैं।

पेरिस पैराओलंपिक में भारत का प्रदर्शन रहा शानदार

पेरिस पैराओलंपिक 2024 में भारतीय दल ने शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय दल ने कुल 29 मेडल जीते, जिसमें 7 गोल्ड, 9 स‍िल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। मेडल टैली में भारत 18वें नंबर पर रहा है। अच्छी बात ये है कि भारत ने मेडल टैली में स्विट्जरलैंड, साउथ कोरिया, बेल्जियम और अर्जेंटीना जैसे देशों को पीछे छोड़ दिया है।

 टोक्यो पैरालंपिक का रिकॉर्ट टूटा

पेरिस पैरालंप‍िक गेम्स 2024 में भारत ने अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। इससे पहले पैरालंपिक गेम्स में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन टोक्यो पैरालंपिक 2020 में रहा था। जहां भारतीय दल ने 5 गोल्ड, 8 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज के साथ कुल 19 मेडल्स हासिल किए थे, तब मेडल टैली में भारत का स्थान 24वां था।

ये भी पढ़ें Avani Lekhara: बचपन में हुआ था एक्सीडेंट, 5 महीने पहले कराया ऑपरेशन लेकिन नहीं खोई उम्मीद, जानिए 22 साल की अवनि की कहानी

एथलेटिक्स में जीते 17 मेडल

भारत ने पेरिस पैरालंप‍िक गेम्स 2024 में एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा मेडल हासिल किए हैं। इस भारत ने 17 मेडल सिर्फ एथलेटिक्स में ही जीत लिए हैं। जिसमें चार गोल्ड हैं। इसके बाद दूसरा नंबर पैरा बैडमिंटन का रहा, जिसमें भारत ने एक गोल्ड समेत 5 पदक जीते हैं, वहीं, पैराशूटिंग में भारत को एक गोल्ड समेत 4 मेडल हासिल हुए हैं। साथ ही पैरा आर्चरी में भारत ने एक गोल्ड समेत 2 पदक और पैरा जूडो में 1 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए। पहली बार भारत ने पैरालंपिक गेम्स में इतने ज्यादा गोल्ड मेडल जीते हैं। इससे पहले भारतीय खिलाड़ियों ने टोक्यो पैरालंपिक में 5 स्वर्ण पदक जीते थे।

देश का मान बढ़ाने वाले 29 पदकवीर

  1. अवनि लेखरा (शूटिंग)- गोल्ड मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (SH1)
  2. मोना अग्रवाल (शूटिंग)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (SH1)
  3. प्रीति पाल (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 100 मीटर रेस (T35)
  4. मनीष नरवाल (शूटिंग)- सिल्वर मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1)
  5. रुबीना फ्रांसिस (शूटिंग)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1)
  6. प्रीति पाल (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 200 मीटर रेस (T35)
  7. निषाद कुमार (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स हाई जंप (T47)
  8. योगेश कथुनिया (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स डिस्कस थ्रो (F56)
  9. नितेश कुमार (बैडमिंटन)- गोल्ड मेडल, मेन्स सिंगल्स (SL3)
  10. मनीषा रामदास (बैडमिंटन)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स सिंगल्स (SU5)
  11. थुलासिमथी मुरुगेसन (बैडमिंटन)- सिल्वर मेडल, वूमेन्स सिंगल्स (SU5)
  12. सुहास एल यथिराज (बैडमिंटन)- सिल्वर मेडल, मेन्स सिंगल्स (SL4)
  13. शीतल देवी-राकेश कुमार (तीरंदाजी)- ब्रॉन्ज मेडल, मिक्स्ड कंपाउंड ओपन
  14. सुमित अंतिल (एथलेटिक्स)- गोल्ड मेडल, मेन्स जैवलिन थ्रो (एफ 64 वर्ग)
  15. नित्या श्री सिवन (बैडमिंटन)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स सिंगल्स (SH6)
  16. दीप्ति जीवनजी (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 400m (T20)
  17. मरियप्पन थंगावेलु (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, मेन्स हाई जंप (T63)
  18. शरद कुमार (एथलेटिक्स)- स‍िल्वर मेडल, मेन्स हाई जंप (T63)
  19. अजीत सिंह (एथलेटिक्स)- स‍िल्वर मेडल, मेन्स जैवलिन थ्रो (F46)
  20. सुंदर सिंह गुर्जर (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, मेन्स जैवलिन थ्रो (F46)
  21. सचिन सरजेराव खिलारी (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स शॉट पुट (F46)
  22. हरविंदर सिंह (तीरंदाजी)- गोल्ड मेडल, मेन्स इंडिविजुअल रिकर्व ओपन
  23. धर्मबीर (एथलेटिक्स)- गोल्ड मेडल, मेन्स क्लब थ्रो (F51)
  24. प्रणव सूरमा (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स क्लब थ्रो (F51)
  25. कपिल परमार (जूडो)- ब्रॉन्ज मेडल, मेन्स 60 किलो (J1)
  26. प्रवीण कुमार (एथलेटिक्स)- गोल्ड मेडल, मेन्स हाई जंप (T44)
  27. होकाटो होटोजे सेमा (एथलेटिक्स) - ब्रॉन्ज मेडल, मेन्स शॉट पुट (F57)
  28. सिमरन शर्मा (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 200 मीटर (T12)
  29. नवदीप सिंह (एथलेटिक्स)- गोल्ड मेडल, मेन्स जैवलिन थ्रो (F41)