Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

15 नवंबर को नहीं रिलीज होगी रेड-2, अजय देवनग की फिल्म को मिली नई डेट, अब और करना होगा इंतजार

अजय देवगन जल्द ही कई रोमांचक फिल्मों में नज़र आने वाले हैं। ऐसी ही एक फिल्म का इंतज़ार हर कोई कर रहा है जिसका नाम है 'रेड 2'। हालांकि, इस फिल्म को लेकर जो नया अपडेट सामने आया है उसके बारे में जान कर फैंस काफी परेशान हो जाएंगे। 

15 नवंबर को नहीं रिलीज होगी रेड-2, अजय देवनग की फिल्म को मिली नई डेट, अब और करना होगा इंतजार

अजय देवगन एक के एक फिल्में दे रहे हैं। मगर अफसोस उनकी एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पा रही है। भोला,औरों में कहां दम था, मैदान और थैंक गॉड जैसी फिल्मों ने दर्शकों को लगातार निराश किया है। उनकी ये सभी फिल्में कुछ कमाल नहीं कर पाई और न ही ज़्यादा कमाई कर पाई। अब अजय देवगन 'रेड 2' लेकर आ रहे हैं। पहले तो लोगों को लगा कि यह फिल्म तय समय से बाद में रिलीज़ होगी, हालांकि अब ऐसा नहीं होने वाला है। खबर है कि फिल्म की रिलीज डेट बदल गई है।

फिल्म को मिली नई डेट
'रेड 2' एक क्राइम फिल्म है। इस फिल्म को राजकुमार गुप्ता निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिे वो एक ऐसी कहानी बता रहे हैं जिसमें अजय अमय पटनायक के रोल में दिखेंगे जो टैक्स ऑफिसर है। यह फिल्म पैनोरमा स्टूडियो और टी-सीरीज़ के साथ मिलकर बनाई जा रही है। पहले ऐसी खबरें थी कि यह फिल्म 15 नवंबर, 2024 को आएगी। हालांकि अब इसके रिलीज के डेट में बदला करते हुए मेकर्स टीम ने एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें बताया गया है कि यह 21 फरवरी 2025 को रिलीज होगी।

इलियाना डिक्रूज का पत्ता साफ
'रेड' फ्रैंचाइजी की आने वाले इस पार्ट में वाणी कपूर नजर आएंगी। वह फिल्म में अजय की पत्नी का किरदार निभाती नजर आएंगी।याद दिला दें कि फिल्म के पहले पार्ट में अजय संग इलियाना डिक्रूज ने  रोमांस किया था।  आपको ये भी बता दें कि फिल्म का पहला पार्ट  यानी 'रेड' में 1980 के दशक में सरदार इंदर सिंह के घर पर पड़े IT विभाग की छापेमारी की सच्ची कहानी दिखाई गई थी। ये छापेमारी 3 दिन और 2 रातों तक चली थी, जिसमें काफी अवैध संपत्ति को जब्त किया गया था। फिल्म में दिखाया गया था कि आयकर विभाग के अधिकारी अमय (अजय) को मनी लॉन्ड्रिंग की सूचना मिलती है, जिसके बाद वह लखनऊ के एक प्रभावशाली व्यक्ति के घर छापेमारी शुरू कराता है।

अजय देवगन अपकमिंग फिल्में
अजय देवगन की अन्य आने वाली फिल्मों की बात करें तो, रेड 2 के अलावा अजय के पास  'सिंघम अगेन' भी है। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। यह इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म में अजय संग करीना कपूर, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। इसके अलावा अजय के पास 'सन ऑफ सरदार-2' भी है। इस फिल्म में अजय मृणाल ठाकुर संग रोमांस करने वाले हैं।