Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

आखिर क्यों टूटा 'माफिया मुंडीर'? जानिए पूरी कहानी और कंट्रोवर्सी, बादशाह और हनी सिंह ने क्या लगाए एक-दूसरे पर आरोप!

हनी सिंह और बादशाह ने एक बैड बनाया माफिया मुंडीर। जिसमें उन्होंने कुछ बेहद प्रतिभाशाली युवाओं को एक साथ लाने की पूरी कोशिश की। जिसमें अल्फ़ाज़, मनी औजला, बादशाह और जे-स्टार को शामिल किया गया। लेकिन फिर आपसी मन-मुटाव की वजह से बैंड टूट गया।

आखिर क्यों टूटा 'माफिया मुंडीर'? जानिए पूरी कहानी और कंट्रोवर्सी, बादशाह और हनी सिंह ने क्या लगाए एक-दूसरे पर आरोप!

भारत के सबसे पंसदीदा रैपर्स का नाम लेते ही बादशाह, और रफ्तार का नाम जहन में आता है। सोचिए अगर ये रैपर्स किसी एक गाने का बैंड का हिस्सा हो, तो ये बैड भी विदेशों के बैड्स की तरह ही धूम मचा रहा होता। वैसे ऐसा नहीं है कि ऐसा कभी कुछ हुआ ही नहीं, सालों पहले बादशाह, हनी सिंह, रफ्तार और भी कई रैपर्स ने मिलकर एक बैंड बनाया था। जिसका गाना भी रिलीज हुआ, लेकिन फिर इस बैंड के मेबर्स अलग-अलग हो गए। आपस में इसकी नाराजगी हो गई, कि काम करना तो दूर बयानबाजी का सिलसिला लगातार जारी है। क्या है उस बैंड की कहानी, चलिए जानते हैं..

जब टूट गया माफिया मुंडीर

हनी सिंह ने एक बैड बनाया माफिया मुंडीर। जिसमें उन्होंने कुछ बेहद प्रतिभाशाली युवाओं को एक साथ लाने की पूरी कोशिश की। जिसमें अल्फ़ाज़, मनी औजला, बादशाह और जे-स्टार को शामिल किया गया। लेकिन फिर आपसी मन-मुटाव की वजह से बैंड टूट गया। वैसे जब इस बैंड की शुरुआत हुई थी, तब जब पंजाबी इंडस्ट्री में फेमस रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह की दोस्ती की मिसाल दी जाती थी। इन दोनों ने ही मिलकर माफिया मुंडीर बैंड बनाया था।

गानों ने मचाई थी धूम

माफिया मुंडीर के गानों ने काफी धूम मचाई थी। इस बैंड ने ‘खोल बोतल’, ‘बेगानी नार बुरी’ और ‘दिल्ली के दीवाने’ जैसे कई हिट गाने दिए थे। लेकिन साल 2012 में ये बैंड टूट गया। जिसके बाद हनी सिंह और बादशाह की दोस्ती में भी दरार आ गई।

बादशाह और हनी सिंह की अनबन

जितनी खबरें बाहर आईं हैं, उन्हें देखकर कहा जा सकता है कि बैड टूटने की मुख्य वजह बादशाह और हनी सिंह के बीच अनबन रही है। इस मुद्दे पर दोनों रैपर्स मीडिया से बात करते हैं, लेकिन हर बार कुछ नई बात निकलकर सामने आती है। बादशाह और हनी सिंह एक दूसरे पर आरोप लगाते हैं।

बादशाह ने क्या कहा?

एक पॉडकास्ट में बादशाह ने कहा कि “हनी सिंह सेल्फ सेंटर्ड है। जो सिर्फ अपनी बातों पर ध्यान देते थे। यही वजह है कि हमारा बैंड टूट गया था। सालों पहले मेरे और हनी के बीच थोड़ी अनबन हो गई। क्योंकि उस वक्त में नौकरी करता था और डरता भी था। हनी भी तब मेरी रडार से बाहर था। ऐसे जब मैंने उसे फोन किया तो उसने मेरा फोन नहीं उठाया। इसके बाद हमारे बीच दरार पड़ गई और हम दोबारा कभी साथ नहीं आ पाए, हां अगर साथ होते तो शायद अब चीजें काफी अलग होतीं।”

हनी सिंह ने क्या कहा?

हनी सिंह से पूछा गया कि क्या उन्हें बादशाह से कोई गिला-शिकवा है, तो उन्होंने कहा कि नाराजगी अपनों से होती है। परायों से नहीं। क्लाइंट से थोड़ी ना होती है। वो मेरे लिए बस एक क्लाइंट थे। हनी सिंह ने बताया वो बादशाह से आखिरी बार एक दोस्त की बर्थडे पार्टी पर मिले थे। दोनों ने साथ में बियर पी और भांगड़ा किया। हनी सिंह कहते हैं कि जहां तक टैलेंट की बात है, मैं रफ्तार के बारे में एक बार फिर सोच लूं। लिल गोलू और इक्का के साथ मैं काम करूंगा। लेकिन बादशाह के साथ कभी नहीं। क्योंकि वो कभी भी माफिया मुंडीर का हिस्सा नहीं थे।