Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Esha Gupta के लिए 'सेक्स सिंबल' वाली छवि से बाहर निकला है मुश्किल, बोलीं- 'मेरे जीवन में...'

Esha Gupta News:‘जन्नत 2’ (Jannat 2) की एक्ट्रेस ईशा गुप्ता (Esha Gupta) बॉलीवुड की बोल्ड ब्यूटी क्वीन हैं। वह अक्सर अपनी सिजलिंग और रिवीलिंग लुक की वजह से फैंस के बीच छाई रहती हैं। उन्हें बॉलीवुड का 'सेक्स सिंबल' कहा जाता है। ईशा ने अब लंबे समय बाद 'सेक्स सिंबल'  कहे जाने पर अपना रिएक्शन दिया है।

Esha Gupta के लिए 'सेक्स सिंबल' वाली छवि से बाहर निकला है मुश्किल, बोलीं- 'मेरे जीवन में...'

Esha Gupta News: बॉलीवुड की बिंदास अदाकारा ईशा गुप्ता (Esha Gupta) अपनी सिजलिंग और रिवीलिंग लुक को लेकर हमेशा से खबरों में रही हैं। फिल्मों में कदम रखते ही वह बॉलीवुड की सबसे सेक्सी एक्ट्रेस में अपना नाम शुमार कर ली थीं। ईशा ने महेश भट्ट की फिल्म ‘जन्नत 2’ (Jannat 2) से की थी. फिल्म में उनकी एक्टिंग जो थी। फिल्म में ईशा ने अपनी कातिल अदाएं दिखा कर जो नाम कामया वो जलवा अभी भी बरकरार है। वह बॉलीवुड की 'सेक्स सिंबल' में भी शुमार हो गई थीं। हालांकि, अब ईशा का कहना है कि  बॉलीवुड में अपनी 'सेक्सी अभिनेत्री' की छवि को बदलने में उन्हें काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। 

आपको बता दें कि 'सेक्स सिंबल' एक ऐसा टैग है जो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर अभिनेत्रियों को दिया जाता है । चाहे वह जीनत अमान हों, या फिर परवीन बॉबी जिन्हें इंडस्ट्री की पहली 'सेक्स सिंबल' कहा जाता है।  ईशा गुप्ता को 'सेक्स सिंबल' में इंडस्ट्री ने स्वीकार किया था। ईशा को उनकी पहली फिल्म जन्नत (2012) के बाद उन्हें टैग मिला था। अब ई-टाइम्स से बात करते हुए ईशा ने स्वीकार किया कि 'सेक्स सिंबल' वाली इमेज से बाहर निकलने में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना पड़ा है। 

ईशा ने बातचीत में बताया कि उस (सेक्स सिंबल) छवि से बाहर निकलना मुश्किल है। समस्या यह है कि लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं। लेकिन सेक्सी लड़की क्या है? सेक्सी लड़की अभी भी घर जाती है, उसका परिवार होता है और वह घर पर बैठकर फिल्म देखती है, खाना बनाती है और सफाई करती है। लेकिन धारणा यह है कि वह किसी की गर्लफ्रेंड या बेटी नहीं हो सकती। उस छवि को तोड़ना मुश्किल है। मुझे इसे स्वीकार करने में थोड़ा समय लगा। मेरे जीवन में कुछ ऐसे लोग रहे हैं जिन्होंने कहा कि इसे झटकने के बजाय इसे स्वीकार करो क्योंकि बहुत से लोग सेक्सी बनने की कोशिश करते हैं, और फिर वे ऐसा नहीं कर पाते।