Trendingट्रेंडिंग
वेब स्टोरी

और देखें
वेब स्टोरी

Govinda को लगी गोली, तब कहां थीं पत्नी सुनीता? हादसे के बारे में सुनकर क्या था रिएक्शन

 Govinda wife Sunita:  बॉलीवुड एक्टर गोविंदा मंगलवार को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गलती से गोली चलने के कारण घायल हो गए। उनके साथ ये घटना मुबंई एयरपोर्ट पर हुआ था। अभी उनकी हालत स्थिर है और उन्हें आज ही अस्पताल से डिस्चार्ज भी मिल सकता है। गोविंदा के घायल होने के बाद लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि जब उन्हें गोली लगी तो उनकी पत्नी सुनीता कहां थी?

Govinda को लगी गोली, तब कहां थीं पत्नी सुनीता? हादसे के बारे में सुनकर क्या था रिएक्शन

Govinda Health Update: गोविंदा (Govinda) ने गलती से अपने रिवॉल्वर से खुद को ही गोली मार ली। इसके बाद से वे अस्पताल में हैं। हालांकि, वे अभी ठीक हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी सेहत को लेकर बयान दिया और अपने चाहने वालों को धन्यवाद दिया था। इन्हीं सब के बीच खबर है कि गोविंदा की वाइफ सुनीता आहुजा का रिएक्शन सामने आया है। बताया जा रहा है कि जब सुनीता को गोविंदा के गोली लगने की खबर मिली तो वह अपना आपा खो बैठी थीं। 

न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, गोविंदा के मैनेजर सौरभ प्रजापति ने बताया कि जब गोविंदा को गोली लगी तब उस वक्त गोविंदा पत्नी कहां थी। मैनेजर ने बताया कि जब गोविंदा को गोली लगी तब उस वक्त सुनीता उनके साथ नहीं थीं। वह 29 सितंबर को जयपुर में खाटूश्याम बाबा के दर्शन करने के लिए आईं थी। 30 सितंबर को उन्होंने करीब 4.30 बजे मंदिर में दर्शन किए 1 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे मुंबई जाने का कार्यक्रम था लेकिन मंगलवार सुबह करीब 5 बजे उन्हें गोविंदा के साथ हुए हादसे की जानकारी मिली। वह खबर मिलते ही वहां से निकल गईं और अब वह गोविंदा के साथ मुंबई हैं। 

कैसी है गोविंदा की तबीयत
अब गोविंदा के हेल्थ के बारे बात करें तो, मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वे अब खतरे से बाहर हैं। वहीं गोविंदा के डॉक्टर ने बताया कि उन्हें बाएं घुटने के 2 इंच नीचे गोली लगी थी। सर्जरी में उन्हें 8 से 10 टांके आए हैं। अच्छी बात ये ही कि गोविंदा की हालत अब स्थिर है और वो अब खतरे से बाहर हैं। आज उन्हें किसी भी समय छुट्टी मिल सकती है और वे अपने घर आ सकते हैं।